पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार संचालित “नशे से दूरी, है जरूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत तथा पुलिस अधीक्षक जिला मंदसौर श्री विनोद कुमार मीणा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्री रामसनेही मिश्रा एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) गरोठ श्री विजय कुमार यादव के निर्देशन में आज थाना भानपुरा में थाना प्रभारी निरीक्षक आर.सी. दांगी के नेतृत्व में सांदीपनि हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री रोहित राणावत, तहसीलदार श्री मुकेश निगम, थाना प्रभारी निरीक्षक आर.सी. दांगी, सांदीपनि हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य श्री सुनील तिवारी, जैन सोशल ग्रुप के राष्ट्रीय चेयरमैन श्री अनिल नाहार, एनसीसी कैडेट्स, जैन सोशल ग्रुप के पदाधिकारी व सदस्यगण, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं अतिथियों ने नशे के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने, स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स एवं नागरिकों को अधिकारियों द्वारा नशे से दूर रहने, स्वयं नशा न करने तथा दूसरों को भी नशामुक्ति के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई। उपस्थित सभी लोगों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में अपना सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया।









