कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनीं 161 आवेदकों की समस्याएं अधिकारियों को दिए यथाशीघ्र निराकरण करने के निर्देश

By starhindinewslive@gmail.com

Published On:

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

नीमच, 14 जुलाई 2026। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 161 आवेदकों की समस्याएं एवं शिकायतें गंभीरता से सुनीं। उन्होंने प्रत्येक आवेदन का परीक्षण करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों का त्वरित,गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में बिसलवास सोनिगरा निवासी मोहनलाल ने नालियों की साफ-सफाई एवं जल निकासी की व्यवस्था कराने, धनेरिया कला की कविता ने मकान निर्माण एवं पट्टा उपलब्ध कराने, चीकली विकासखंड के सत्यनारायण ने कृषि भूमि तक पहुंचने का रास्ता खुलवाने, चीताखेड़ा के रामसिंह बंजारा ने प्रधानमंत्री आवास निर्माण से संबंधित समस्या तथा चम्पी के भागीरथ मकवाना ने मजदूरी की बकाया राशि दिलाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए। वहीं भदाना के बगदीराम ने बंद रास्ता खुलवाने की मांग की।
इसी प्रकार ग्राम बनी की संगीताबाई मेघवाल ने भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई, उम्मैदपुरा के हेमराज ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मजदूरी की राशि का भुगतान, ग्वालदेविया के कालूराम ने बंद हुई वृद्धावस्था पेंशन पुनः प्रारंभ कराने तथा देवरीखवासा के मोहनलाल ने भूमि पर अवैध कब्जा हटाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने सभी प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई कर निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में सुवाखेड़ा के हाबूलाल, रातड़ी तलई के बगदीराम, बरूखेड़ा के गणपतलाल, नई आबादी दाता के मांगीलाल, सेमली जागीर के शिवराम, नयागांव के हीरानाथ एवं नंदीबाई, जीरन के नारायण, बिहारगंज नीमच की जेबुन, झालरी के हेमंत सिंह तथा ग्राम दशानी के नारायण सिंह सहित अन्य आवेदकों ने भी अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।
जनसुनवाई के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

starhindinewslive@gmail.com

अजीमुल्ला खान, नीमच जिले के रामपुरा तहसील के छोटी खंडार गाँव के मूल निवासी हैं। 15 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएँ दे रहे अजीमुल्ला खान स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देते हैं। स्थायी पता: छोटी खंडार, रामपुरा, जिला - नीमच (मध्य प्रदेश) पत्रकारिता अनुभव: 15 वर्ष ब्लड ग्रुप: A+ (ए पॉजिटिव) संपर्क: 9179319989

Related Posts

Leave a Comment

Home Home E-Paper E-Paper Facebook News Facebook YouTube YouTube