सड़क नहीं, स्कूल की छत नहीं”: पीपल्दा पठार के ग्रामीण कलेक्टर से मिले, विकास की गुहार

By starhindinewslive@gmail.com

Published On:

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

नीमच। मनासा विधानसभा के तहसील रामपुरा अंतर्गत ग्राम पंचायत खेतपालिया के ग्राम पीपल्दा पठार के ग्रामीण अपनी मूलभूत समस्याओं को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर गांव की बदहाली का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।

सड़क टूटी, संपर्क कटा
ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली सड़क कई वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़ी है। बरसात के मौसम में सड़क पूरी तरह बह जाती है और गांव का संपर्क रामपुरा से कट जाता है। इस कारण बीमार और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

स्कूल की बिल्डिंग गिरी, बच्चे मंदिर में पढ़ रहे
गांव में 1 से 8वीं तक का शासकीय स्कूल संचालित है, लेकिन इसकी एक बिल्डिंग गिरा दी गई है। मजबूरी में बच्चे मिडिल स्कूल की कक्षाओं और मंदिर के आंगन में बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। न बैठने की उचित व्यवस्था है,

पानी-बिजली की भी किल्लत
ग्रामीणों ने ज्ञापन में पानी और बिजली जैसी अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी का भी उल्लेख किया।

ग्रामीणों ने मांग की कि पीपल्दा पठार को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाए और उनकी समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाए।

कलेक्टर ने ज्ञापन लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर जाकर जांच करने और शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए।

starhindinewslive@gmail.com

अजीमुल्ला खान, नीमच जिले के रामपुरा तहसील के छोटी खंडार गाँव के मूल निवासी हैं। 15 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएँ दे रहे अजीमुल्ला खान स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देते हैं। स्थायी पता: छोटी खंडार, रामपुरा, जिला - नीमच (मध्य प्रदेश) पत्रकारिता अनुभव: 15 वर्ष ब्लड ग्रुप: A+ (ए पॉजिटिव) संपर्क: 9179319989

Related Posts

Leave a Comment

Home Home E-Paper E-Paper Facebook News Facebook YouTube YouTube