पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद मीना द्वारा इस आशय के निर्देश ईकाई के समस्त थाना प्रभारियो को दिये है कि वर्तमान समय में पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा आपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा है जिसके तहत अधिक से अधिक गुम/अपहृत बालक बालिकाए है उनकी तलाश पतारसी के प्रयास किये जावे।
इन्ही निर्देशों के पालन में पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीना के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मदंसोर तेर सिंह बघेल व नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर जितेन्द्र सिंह भास्कर के निर्देशन तथा थाना प्रभारी श्री पुष्पेन्द्र सिह राठोर के नेतृत्व में थाना सिटी कोतवाली मंदसौर पुलिस द्वारा मात्र 24 घंटे के भीतर 02 अपहृत बालिकाओ का पता लगाया जाने में सफलता प्राप्त की है और बालिकाओ को जिला चित्तोडगढ राजस्थान से सुरक्षित दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की है।
घटना का संक्षिप्त विवरण- घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 13 व 14 जुलाई की मध्य
रात्री के समय फरियादी निवासी नागदा गली रेल्वे स्टेशन मंदसौर के द्वारा थाना कोतवाली पर प्रथम सूचना रिपोर्ट लेख करवाई की उसकी नाबालिक लडकी जिसकी उम्र 17 साल व नाबालिक बहन उम्र 17 साल जो घर के पास खेल रही थी। जो घर पर वापस नही आई। जिन्हे कोई कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर ले गया होगा। इस पर फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली पर सुसंगत धाराओ में अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर अनुसंधान में लिया गया और तत्काल एक पुलिस टीम सीसीटीवी कैमरे चेक करने मे लगाई गई। सीसीटीवी कैमरे मे उक्त बालिकाओ के ट्रेन में बैठने के संबंध में जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल एक पुलिस टीम रतलाम भेजी गई एवं थाना उज्जैन जीआरपी व इंदौर जीआरपी को बालिकाओ के संबध में सूचना दी जाकर उनके पतारसी के प्रयास किये गये व लगातार प्रयास किये जाने के परिणाम स्वरुप ही बालिकाओ को थाना कोतवाली पुलिस के द्वारा जिला चित्तोडगढ राजस्थान मे रेल्वे स्टेशन के स्टॉफ से समन्वय स्थापित कर बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। जिनको बाद वैधानिक कार्यवाही के उनके परिजनो के सुपुर्द किया गया है।
पुलिस टीमः- उक्त कार्यवाही में निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ थाना प्रभारी कोतवाली, उनि शैलेन्द्र सिह कनेश, प्रआर 43 अजय सोलंकी, प्रआर 784 भगवान दास प्रआर 633 शंभुलाल यादव, आर 463 हरिश यादव, आर 376 भारत बैरागी, मआर 362 शायर गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही।









