“नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत नगर में निकाली जागरूकता रैलीस्कूलों के आसपास की दुकानों पर मिल रहे नशीले पदार्थों के खिलाफ कब होगी कार्यवाही ??

By starhindinewslive@gmail.com

Published On:

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

भानपुरा – पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में प्रदेश भर में 15 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान चलाया जा रहा है । अभियान का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाना है। इसी तारतम्य में अभियान के शुभारंभ अवसर पर 15 जुलाई 2026 को प्रातः 10:00 बजे सरस्वती स्कूल से जन-जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी सीएमओ राहुल राणावत , तहसीलदार मुकेश कुमार निगम एवं थाना प्रभारी भानपुरा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । रैली सरस्वती स्कूल से प्रारंभ होकर नीमथूर दरवाजा, सदर बाजार, जगदीश मंदिर, रामपुरा गेट होते हुए नया बस स्टैंड स्थित विजय स्तंभ पहुंची जहां उपस्थित नागरिकों को “नशे से दूरी है जरूरी” की शपथ डिप्टी कलेक्टर राहुल राणावत द्वारा दिलवाई गई । डिप्टी कलेक्टर राहुल राणावत ने बताया कि इस अभियान के तहत किशोर युवाओं को नशे की लत से दूर रखने के लिए स्कूल क्षेत्र के आस पास की दुकाने जहां नशीले पदार्थ बीड़ी , सिगरेट, तंबाकू आदि मिलते हैं उन पर पुलिस विभाग से समन्वय करके नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी । नगर में संचालित हो रही मांस की दुकानों के विषय में जब कार्यवाही हेतु जानकारी चाही तो उन्होंने बताया कि मुझे इस विषय में अभी जानकारी नहीं है संबंधित से जानकारी लेकर इस विषय में भी कार्यवाही की जाएगी ।
वही थाना प्रभारी रमेश चंद्र दांगी ने बताया कि नशे से दूरी है जरूरी अभियान के अंतर्गत आज जन जागरूकता रैली निकाली गई है वहीं जब स्कूलों के 100 मीटर के दायरे में मिल रहे नशीले पदार्थों के विषय में चर्चा की तो उन्होंने बताया कि इस विषय में भी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी और आमजन को जागरूक किया जाएगा और नियमानुसार कार्यवाही भी की जाएगी ।
रैली में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों, विद्यार्थी , जनप्रतिनिधि , आम नागरिकों सहित पत्रकार साथी उपस्थित रहे ।

इन स्कूलों के 100 मीटर दायरे में बिक रहे नशीले पदार्थ

नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत जहां से अभियान की शुरुआत की गई , वही सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के महज 100 मीटर से भी कम दूरी पर ही संचालित दुकानों पर बीड़ी , सिगरेट, तंबाकू जैसे नशीले पदार्थ बेचे जा रहे हैं जिससे युवाओं को नशे की लत में धकेला जा रहा है । इसी के साथ नगर के सांदीपनि विद्यालय , शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के साथ ही अन्य स्कूलों के 100 मीटर के दायरे में कई दुकानों पर बीड़ी , सिगरेट , तंबाकू जैसे नशीले पदार्थ मिल रहे हैं जो युवा पीढ़ी को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं । अब देखना यह है कि प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा 15 जुलाई से 30 जुलाई तक चलाए जा रहे “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत कितनी प्रभावी कार्यवाही होती है।

starhindinewslive@gmail.com

अजीमुल्ला खान, नीमच जिले के रामपुरा तहसील के छोटी खंडार गाँव के मूल निवासी हैं। 15 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएँ दे रहे अजीमुल्ला खान स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देते हैं। स्थायी पता: छोटी खंडार, रामपुरा, जिला - नीमच (मध्य प्रदेश) पत्रकारिता अनुभव: 15 वर्ष ब्लड ग्रुप: A+ (ए पॉजिटिव) संपर्क: 9179319989

Related Posts

Leave a Comment

Home Home E-Paper E-Paper Facebook News Facebook YouTube YouTube