नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 का शुभारंभ नशे से दूर रहकर ही स्वस्थ और सुरक्षित समाज का निर्माण संभव – कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा जनसहभागिता से ही सफल होगा नशामुक्ति अभियान – पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यासकलेक्टर एवं एसपी ने दिखाई जनजागरूकता साइकिल रैली को हरी झंडी, दिलाई नशामुक्ति की शपथ

By starhindinewslive@gmail.com

Published On:

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

नीमच, 15 जुलाई 2026। मध्यप्रदेश पुलिस के प्रदेशव्यापी “नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0” के तहत बुधवार को नीमच में जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ हुआ। पुलिस कंट्रोल रूम परिसर से आयोजित साइकिल रैली को कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अभियान के तहत जिले में 15 से 30 जुलाई 2026 तक विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
रैली के शुभारंभ से पूर्व कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने आईएमए के पदाधिकारियों, पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों, स्कूली विद्यार्थियों तथा उपस्थित नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। इस अवसर पर सभी को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। उपस्थित सभी लोगों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे तथा दूसरों को भी नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करेंगे।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार, भविष्य और समाज पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। स्वस्थ एवं समृद्ध समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह नशे से दूर रहे तथा युवाओं को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करे।
पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने कहा कि “नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0” का उद्देश्य विशेष रूप से किशोरों एवं युवाओं को अवैध मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा उन्हें स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से ही नशामुक्त समाज का लक्ष्य साकार किया जा सकता है।
शपथ के उपरांत कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास तथा वनमंडलाधिकारी श्री एस.के. अटोदे स्वयं साइकिल रैली में शामिल हुए। रैली पुलिस कंट्रोल रूम से प्रारंभ होकर फव्वारा चौक, बारादरी, घंटाघर, जाजू बिल्डिंग, पुस्तक बाजार, फोर जीरो, कमल चौक एवं महेश सर्कल होते हुए शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-2 पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के माध्यम से आमजन को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में वनमंडलाधिकारी श्री एस.के. अटोदे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल, नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण चौहान, आईएमए अध्यक्ष डॉ. मनीष चमड़िया सहित आईएमए के सदस्य, रक्षित निरीक्षक विक्रम सिंह भदौरिया, थाना प्रभारी नीमच केंट निरीक्षक सौरभ शर्मा, थाना प्रभारी नीमच सिटी निरीक्षक विजय सागरिया, थाना प्रभारी बघाना निरीक्षक आर.एस. डांगी, प्रभारी यातायात रक्षित निरीक्षक सुश्री सोनु बड़गुजर, नारकोटिक्स विंग प्रभारी निरीक्षक तेजेंद्र सिंह सैंगर, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
“नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0” स्वस्थ युवा, सुरक्षित समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण जनजागरूकता पहल है, जिसके माध्यम से जिलेभर में विभिन्न गतिविधियों के जरिए लोगों को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। एक थंबनेल बनाकर दें

starhindinewslive@gmail.com

अजीमुल्ला खान, नीमच जिले के रामपुरा तहसील के छोटी खंडार गाँव के मूल निवासी हैं। 15 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएँ दे रहे अजीमुल्ला खान स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देते हैं। स्थायी पता: छोटी खंडार, रामपुरा, जिला - नीमच (मध्य प्रदेश) पत्रकारिता अनुभव: 15 वर्ष ब्लड ग्रुप: A+ (ए पॉजिटिव) संपर्क: 9179319989

Related Posts

Leave a Comment

Home Home E-Paper E-Paper Facebook News Facebook YouTube YouTube