मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र के एक तालाऊ गांव दबिश दी। जहां प्लास्टिक के ड्रमों में छिपाकर रखा गया लगभग 1000 लीटर अवैध महुआ लाहन बरामद हुआ।
पुलिस ने मौके पर ही पूरे लाहन को नष्ट कर दिया। हालांकि दबिश के दौरान कोई आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा।
पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में नशे का कारोबार किसी भी कीमत पर नहीं चलने दिया जाएगा।
ब्रेकिंग न्यूज़ अवैध शराब के खिलाफ कुकड़ेश्वर पुलिस ने तलाऊ गांव में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।`
By starhindinewslive@gmail.com
Published On:









