गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया।भानपुरा- श्रीमती कमला सकलेचा ज्ञान मंदिर विद्यालय में आज गुरु पूर्णिमा पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

By starhindinewslive@gmail.com

Published On:

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती वंदना एवं गुरु वंदना के साथ हुआ। सर्वप्रथम सभी गुरुओं का तिलक एवं पुष्पगुच्छ, के साथ सम्मान किया गया। प्राइमरी के छात्र छात्राओं ने बड़े ही मधुर स्वर में गुरु महिमा गाकर सबको मंत्र मुक्त कर दिया। इस पर्व की महत्ता बताते हुए सीनियर ब्लॉक की छात्रा अनादि नाहर ने गुरु का जीवन में महत्व विषय पर प्रभावी उद्बोधन दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के पीआरओ अशोक व्यास ने बताया कि कोई भी देश, धर्म व समाज गुरु के बिना महत्वहीन एवं दिशाहीन हो जाता है। जिस किसी भी देश में गुरु का महत्व कम किया गया , उसने पतन की राह ही पकड़ी है। कार्यक्रम में शिक्षिका संगीता पंचोली ने मधुर गीत गाकर सभी श्रोताओं का मन मोह लिया। शिक्षिका रीता भट्ट,सीमा वाधवा आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर संस्था की प्राचार्य डॉ• अर्चना सिंह, संस्था प्रमुख शरद सकलेचा, चेयरपर्सन नीति मोदी, एवं सचिव प्रतिभा सकलेचा ने भी सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

starhindinewslive@gmail.com

अजीमुल्ला खान, नीमच जिले के रामपुरा तहसील के छोटी खंडार गाँव के मूल निवासी हैं। 15 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएँ दे रहे अजीमुल्ला खान स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देते हैं। स्थायी पता: छोटी खंडार, रामपुरा, जिला - नीमच (मध्य प्रदेश) पत्रकारिता अनुभव: 15 वर्ष ब्लड ग्रुप: A+ (ए पॉजिटिव) संपर्क: 9179319989

Related Posts

Leave a Comment

Home Home E-Paper E-Paper Facebook News Facebook YouTube YouTube