रामपुरा | बुधवार रामपुरा से मनासा की ओर जा रही जय श्री बस बुधवार को अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस तेज रफ्तार में थी, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस सड़क से नीचे उतर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।👉 बड़ी खबर, लेकिन राहत की बात—सभी यात्री सुरक्षित।
ब्यूरो रिपोर्ट,, दशरथ माली चचोर










