रामपुरा में दिनांक 29/07/26 को भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ द्वारा गुरु पूर्णिमा पर्व महर्षि सांदीपनि गुरु पर्व के रूप में हर्षोल्लास से मनाया गया कार्यक्रम का प्रारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.बलराम सोनी की अध्यक्षता में हुआ मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्राचार्य श्री आत्माराम जोशी एवं सेवानिवृत्त शिक्षक पूरालाल धनगर थे।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं महर्षि सांदीपनि की तस्वीर पर माल्यार्पण करने के बाद हुई। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर शिवकोर कवचे द्वारा किया गया।प्राचार्य डॉ.बलराम सोनी द्वारा श्री आत्माराम जोशी का सम्मान एवं श्री पूरालाल धनगर का सम्मान वरिष्ठ प्राध्यापक जेड.एच.बोहरा द्वारा श्रीफल भेंट करके किया गया श्री आत्माराम जोशी ने कहा की गुरु से ही गोविंद के दर्शन होते है।गुरु निस्वार्थ भाव से विद्यार्थियों को श्रेष्ठ नागरिक बनाने का कार्य करता है उन्होंने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया गया कि वे अनुशासित एवं संयमित जीवन शैली अपनाएं श्री पूरालाल धनगर ने कहा कि गुरु के मार्गदर्शन से ही विद्यार्थी एक श्रेष्ठ नागरिक बनता है,एकलव्य ने भी द्रोणाचार्य को अपना गुरु मानकर शिक्षा प्राप्त की एवं एक सर्वश्रेष्ठ धनुषधारी बने उन्होंने गुरु शिष्य के संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिए संदेश के रूप में एक गीत भी प्रस्तुत किया महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.बलराम सोनी द्वारा कहां गया है प्रथम गुरु हमारी माता होती है एवं दूसरा हमारा शिक्षक।शिक्षकों द्वारा दिया गया ज्ञान अचल होता है हमारी धन संपत्ति सब कुछ चोरी हो सकती है परंतु हमारा ज्ञान चोरी नहीं हो सकता है।महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक जेड.एच.बोहरा द्वारा कहा गया कि प्रथम गुरु हमारी माता होती है एवं पिता का भी हमारे व्यक्तित्व के विकास में उतना ही योगदान होता है उन्होंने कहा कि गुरु हमारी उपलब्धियों से खुश होते हैं हमारे देश के प्रथम उपराष्ट्रपति डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन भी एक शिक्षक थे जिन्होंने राष्ट्र के निर्माण में अहम भूमिका निभाई।कार्यक्रम के इस अवसर पर विभिन्न गतिविधियां रखी गई जिसमें भारतीय ज्ञान परंपरा के परिप्रेक्ष्य में गुरु शिष्य परंपरा के महत्व पर व्याख्यान रखा गया जिसमें प्रथम स्थान बी.कॉम.फर्स्ट ईयर की छात्रा उषा माली एवं सेकंड स्थान नेहा माली ने प्राप्त किया एवं गुरु शिष्य परंपरा पर आधारित गीत एवं वाचन रखा गया जिसमें गायन में प्रथम स्थान बी.एस.सी. सेकंड ईयर की छात्रा सुमन माली ने प्राप्त किया कार्यक्रम में आभार डॉ.सुषमा सोलंकी द्वारा माना गया कार्यक्रम के इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थी एवं स्टाफ उपस्थित थे।
शासकीय महाविद्यालय रामपुरा में गुरु पूर्णिमा पर्व महर्षि सांदीपनि गुरु पर्व के रूप में मनाया गया शासकीय महाविद्यालय
By starhindinewslive@gmail.com
Published On:









