नशे से दूरी, है जरूरी 2.0 अभियान के तहत भानपुरा पुलिस की बडी सफलता

By starhindinewslive@gmail.com

Published On:

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

ब्यूरो सत्यनारायण बैरागी भानपुरा

अवैध मादक पदार्थ 170 ग्राम एमडीएमए व 4.5 किलोग्राम डोडाचुरा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ।

भानपुरा – थाना प्रभारी विनय बुंदेला ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे नशा मुक्ति अभियान नशे से दूरी है जरूरी 2.0 के तहत भैसोदा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धर्मेश यादव की टीम ने भैसोदामण्डी ने बस स्टेण्ड के आगे आमरोड भैसोदामण्डी पर कार्यवाही करते हेतु आरोपीगण आयमान खान व साबान खान निवासी यान इन्दौर के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 170 ग्राम एमडीएमए व 4.5 किलोग्राम डोडाचुरा कीमती 188000 /- रूपये को जप्त करने में सफलता हासिल की । श्री बुंदेला ने बताया कि विगत मंगलवार को चौकी प्रभारी भैसोदामण्डी उप निरीक्षक धर्मेश यादव को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति एक स्विफ्ट डिजायर कार सफेद रंग की जिसका रजिस्ट्रेशन क्रमांक MP 09 DL 8832 में बैठकर भवानीमण्डी तरफ से होकर भैसोदामण्डी बस स्टेण्ड होते हुए रेल्वे फाटक क्रॉस कर भैसोदा तरफ किसी बाहरी तस्कर को अवैध मादक पदार्थ एमडी व डोडाचुरा देने जाने वाले है यदि तत्काल घेराबंदी की जावे तो उक्त व्यक्तियो को अवैध मादक पदार्थ एमडीएम व डोडाचुरा सहित पकडने मे सफलता मिल सकती है । सूचना विश्वनीय होने से चौकी प्रभारी भैसोदामण्डी उप निरीक्षक धर्मेश यादव के द्वारा तत्काल सउनि ओंकार सिहं ठाकुर के हमराह टीम गठित कर घेराबंदी की जाकर मौके से आयमान पिता अयाज खान जाति मुसलमान निवासी मैन रोड आजाद नगर इन्दौर व साबान खान पिता मोहम्मद फारूख जाति मसुलमान निवासी लोधीपुरा इन्दौर को मय स्विफ्ट कार क्रमांक MP09 DL8832 के मोके पर पकडा व पुलिस द्वारा कार्यवाही करते आरोपीगणों की कब्तजे बाली कार की तलासी लेते उसमें से 170 ग्राम एमडीएमए व 4.5 किलोग्राम डोडाचुरा मिला जो कीमती करीब 188000 /- रूपये रूपये होना पाई जिसे मौके पर पुलिस द्वारा जप्त किया गया व आरोपीगणों को गिरफ्तार किया जाकर अपराध धारा 8/15,22,29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है । आरोपीगणों से अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए व डोडाचुका के स्त्रोत के संबंध मे पूछताछ कर अनुसंधान किया जा रहा है । जप्त मश्रुका में 170 ग्राम एमडीएमए व 4.5 किलोग्राम डोडाचुरा कीमती 01 लाख 80 हजार रूपये , एक स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक MP09 DL8832 कीमती 04 लाख रूपये शामिल है एवं गिरफ्तार आरोपीयो में आयमान पिता अयाज खान जाति मुसलमान निवासी मैन रोड आजाद नगर इन्दौर म.प्र. एवं साबान खान पिता मोहम्मद फारूख जाति मसुलमान निवासी लोधीपुरा इन्दौर (म.प्र.) शामिल है । उक्त कार्य मे थाना प्रभारी भानपुरा उनि विनय कुमार बुन्देला, चौकी प्रभारी भैासोदामण्डी उप निरीक्षक धर्मेश यादव व सउनि ओंकार सिहं ठाकुर व टीम का विशेष सराहनीय योगदान रहा ।

starhindinewslive@gmail.com

अजीमुल्ला खान, नीमच जिले के रामपुरा तहसील के छोटी खंडार गाँव के मूल निवासी हैं। 15 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएँ दे रहे अजीमुल्ला खान स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देते हैं। स्थायी पता: छोटी खंडार, रामपुरा, जिला - नीमच (मध्य प्रदेश) पत्रकारिता अनुभव: 15 वर्ष ब्लड ग्रुप: A+ (ए पॉजिटिव) संपर्क: 9179319989

Related Posts

Leave a Comment

Home Home E-Paper E-Paper Facebook News Facebook YouTube YouTube