“रामपुरा की रिंगवाल बदहाल: पेड़ों और झाड़ियों ने घेरा, सड़क पर भर पानी सीधे रिंगवाल में”

By starhindinewslive@gmail.com

Published On:

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

रामपुरा शहर की लाइफलाइन मानी जाने वाली रिंगवाल इस बार की बारिश में खतरे में है। रिंगवाल पर बड़े-बड़े पेड़ उग आए हैं, सड़क धंस गई है और सुरक्षा के लिए लगे पत्थर भी नदी में समा चुके हैं।

सवाल ये है कि क्या प्रशासन समय रहते इसकी सुध लेगा या फिर बारिश के बाद ही जागेगा?

रामपुरा शहर को बाढ़ से बचाने के लिए बनी रिंगवाल को ही शहर की सुरक्षा कवच माना जाता है। लेकिन आज इसकी हालत सबसे ज्यादा जर्जर है।

रिंगवाल के ऊपर जगह-जगह बड़े-बड़े पेड़ और झाड़ियां उग आई हैं। इन पेड़ों की जड़ें रिंगवाल की दीवार को अंदर से खोखला कर रही हैं।

ऊपर बनाई गई सड़क भी कई जगहों से नीचे बैठ चुकी है। सड़क पर बारिश का पानी जमा हो रहा है और वही पानी सीधे रिंगवाल के अंदर उतर रहा है। इससे रिंगवाल की नींव कमजोर हो रही है।

सिंचाई विभाग ने सुरक्षा के लिए जो पत्थर की सुरक्षा दीवार बनाई थी, वहां के पत्थर टूटकर नदी में गिर चुकी है। कहीं भी सफाई या मरम्मत का काम नजर नहीं आ रहा।

अब सबसे बड़ा सवाल… क्या मानसून से पहले रिंगवाल का निरीक्षण और मरम्मत होगी? या फिर हर साल की तरह इस बार भी बारिश के बाद ही जांच के नाम पर खानापूर्ति होगी? अगर रिंगवाल को कुछ हुआ तो पूरे रामपुरा शहर पर खतरा मंडरा जाएगा।

प्रशासन से उम्मीद है कि वो लाइफलाइन कहे जाने वाली इस रिंगवाल को बचाने के लिए जल्द कदम उठाए।

starhindinewslive@gmail.com

अजीमुल्ला खान, नीमच जिले के रामपुरा तहसील के छोटी खंडार गाँव के मूल निवासी हैं। 15 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएँ दे रहे अजीमुल्ला खान स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देते हैं। स्थायी पता: छोटी खंडार, रामपुरा, जिला - नीमच (मध्य प्रदेश) पत्रकारिता अनुभव: 15 वर्ष ब्लड ग्रुप: A+ (ए पॉजिटिव) संपर्क: 9179319989

Related Posts

Leave a Comment

Home Home E-Paper E-Paper Facebook News Facebook YouTube YouTube