रामपुर मेंLPG का अवैध कारोबाररामपुरा में LPG का अवैध कारोबार बेखौफ तरीके से चल रहा है। 5 किलो की घरेलू टंकियों और फोर व्हीलर गाड़ियों में अवैध रूप से गैस भरी जा रही है।

By starhindinewslive@gmail.com

Published On:

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

सबसे बड़ा सवाल ये है कि जिम्मेदार अधिकारी आते तो हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सब शून्य है। आखिर कब लगेगी इस अवैध कारोबार पर लगाम?

शहर में खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सूत्रों के मुताबिक रामपुरा के अलग-अलग इलाकों में फोर व्हीलर गाड़ियों में अवैध तरीके से LPGभरी जा रही है। इतना ही नहीं, 5 किलो वाली छोटी घरेलू टंकियों में भी गैस का अवैध भराव किया जा रहा है।

इस काम में न सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा है, न ही किसी तरह की अनुमति ली जा रही है। एक छोटी सी चूक भी बड़े हादसे को दावत दे सकती है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि अधिकारियों को इसकी जानकारी है। शिकायत के बाद अधिकारी मौके पर आते भी हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं होती। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर किसके इशारे पर ये अवैध कारोबार फल-फूल रहा है?

आम जनता जानना चाहती है कि कब होगी कार्रवाई? कब कसावट होगी और कब बंद होगा ये खतरनाक अवैध धंधा? जब तक सख्त कदम नहीं उठाए जाएंगे, तब तक रामपुरा में LPG का ये अवैध खेल ऐसे ही चलता रहेगा।

अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और कब लगती है अवैध LPG कारोबार पर लगाम।

starhindinewslive@gmail.com

अजीमुल्ला खान, नीमच जिले के रामपुरा तहसील के छोटी खंडार गाँव के मूल निवासी हैं। 15 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएँ दे रहे अजीमुल्ला खान स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देते हैं। स्थायी पता: छोटी खंडार, रामपुरा, जिला - नीमच (मध्य प्रदेश) पत्रकारिता अनुभव: 15 वर्ष ब्लड ग्रुप: A+ (ए पॉजिटिव) संपर्क: 9179319989

Leave a Comment

Home Home E-Paper E-Paper Facebook News Facebook YouTube YouTube