निम्बाहेड़ा नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर गुरुवार को नीट छात्रों के समर्थन में आयोजित प्रदर्शन में निम्बाहेड़ा की रज़ा एजुकेशन सोसायटी के पदाधिकारी आमिर अनवर एवं जकी कुरैशी ने भाग लेकर छात्रों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।
रज़ा एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष मोहम्मद फारुख ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था शिक्षा,छात्र हित एवं सामाजिक सरोकारों के मुद्दों पर सदैव सक्रिय रही है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित होना प्रत्येक विद्यार्थी का अधिकार है और इसी उद्देश्य से सोसायटी के प्रतिनिधियों ने जंतर-मंतर पहुंचकर छात्रों की मांगों का समर्थन किया।
अंजुमन सदर शोएब लाल ने उन्होंने कहा कि देश के युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर समाज के प्रत्येक वर्ग को संवेदनशील रहना चाहिए तथा शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं विश्वसनीय बनाने के लिए सकारात्मक प्रयास किए जाने आवश्यक हैं।









