जावद। जावद विधानसभा क्षेत्र में आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। क्षेत्र में सूत्रों के हवाले से यह चर्चा जोर पकड़ रही है कि इस बार भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस—दोनों ही दल सिंगोली क्षेत्र से अपना उम्मीदवार मैदान में उतार सकते हैं।
सूत्रों का दावा है कि भाजपा में संगठन स्तर पर प्रदर्शन और जीत के अंतर को लेकर कुछ आंतरिक मापदंडों पर चर्चा चल रही है। इन्हीं चर्चाओं के बीच यह अटकलें भी लगाई जा रही हैं कि वर्तमान विधायक का टिकट बदलने की संभावना हो सकती है। हालांकि, इस संबंध में भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा या पुष्टि नहीं हुई है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि दोनों प्रमुख दल सिंगोली क्षेत्र के चेहरों पर दांव लगाते हैं, तो जावद विधानसभा का चुनाव बेहद दिलचस्प और मुकाबलेदार हो सकता है। फिलहाल सभी की निगाहें भाजपा और कांग्रेस की आधिकारिक प्रत्याशी सूची पर टिकी हुई हैं।
यह समाचार क्षेत्र में चल रही राजनीतिक चर्चाओं और सूत्रों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है। उम्मीदवारों के नाम और टिकट का अंतिम निर्णय संबंधित राजनीतिक दलों द्वारा आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगा सिंगोली से ख्वाजा हुसैन मेवाती की रिपोर्ट
सूत्रों के हवाले से बड़ी राजनीतिक चर्चा: क्या इस बार जावद विधानसभा में दोनों प्रमुख दलों के उम्मीदवार सिंगोली से होंगे?
By starhindinewslive@gmail.com
Published On:









