FIR वापस लो, संसद में परीक्षा घोटाले पर चर्चा करो – केंद्र सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता`
रामपुरा। लोकतंत्र, संविधान और छात्रों के भविष्य की रक्षा के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुरा द्वारा ‘लोकतंत्र बचाओ’ महाप्रदर्शन किया गया। केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस के दमनात्मक रवैये के विरोध में हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और जमकर नारेबाजी की।`
रैली के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका गया। प्रदर्शनकारियों ने “शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो”, “छात्रों पर FIR वापस लो” और “परीक्षा घोटाले पर संसद में चर्चा करो” के नारे लगाते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त किया।`
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि देश में लगातार पेपर लीक और परीक्षा में अनियमितताएं हो रही हैं। जब छात्र अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हैं तो उन पर झूठे मुकदमे दर्ज कर उनकी आवाज दबाई जा रही है। यह लोकतंत्र की हत्या है और कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।`
रैली के समापन पर राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया, जिसमें 3 प्रमुख मांगें रखी गईं।`
कांग्रेस की 3 बड़ी मांगें
- केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान का तत्काल इस्तीफा*
- परीक्षा संबंधी अनियमितताओं एवं व्यवस्थागत विफलताओं पर संसद में तत्काल चर्चा*
- शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों एवं प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी FIR एवं प्रकरण तत्काल वापस लिए जाएं
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवा, छात्र, किसान, महिलाएं और वरिष्ठ कांग्रेसजन शामिल हुए। नेताओं ने कहा कि आज रामपुरा से उठी यह आवाज दिल्ली तक गूंजेगी और जब तक मांगे नहीं मानी जातीं, आंदोलन जारी रहेगा।`









