“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत साईनाथ हॉस्पिटल में 150 लोगों ने ली नशामुक्ति की शपथ, 121 पौधों का किया पौधारोपण

By starhindinewslive@gmail.com

Published On:

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

ब्यूरो रिपोर्ट सत्यनारायण बैरागी
भैंसोदा मंडी, मंदसौर। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत साईनाथ हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर एवं साईनाथ नर्सिंग कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम थाना प्रभारी भानपुरा श्री विनय बुंदेला के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं पुलिस महानिदेशक (DGP) श्री कैलाश मकवाना द्वारा नशामुक्ति अभियान के संबंध में जारी प्रेरणादायक वीडियो संदेश के प्रसारण से किया गया। वीडियो के माध्यम से उपस्थित सभी लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया गया।

इसके उपरांत थाना प्रभारी भानपुरा श्री विनय बुंदेला, भैंसोदा मंडी चौकी प्रभारी श्री धर्मेश यादव, एएसआई श्री ओ.एस. ठाकुर तथा थाना एवं चौकी के अन्य पुलिस स्टाफ की उपस्थिति में लगभग 150 लोगों ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लेते हुए सामूहिक शपथ ग्रहण की।

इस अवसर पर अस्पताल एवं नर्सिंग कॉलेज के समस्त चिकित्सक, स्टाफ, छात्र-छात्राएँ, आशा कार्यकर्ता तथा क्षेत्र के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।

साईनाथ हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के सीईओ श्री देबायन चक्रवर्ती ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने सभी नागरिकों से नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

भैंसोदा मंडी चौकी प्रभारी श्री धर्मेश यादव ने मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता ही सबसे प्रभावी हथियार है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने की अपील की।

इस अवसर पर जनरल सर्जन डॉ. हेमंत शर्मा, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रेणु रॉय, जनरल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. वकार काज़ी, रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर (आरएमओ) डॉ. अनिल पाटीदार, रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर (आरएमओ) डॉ. कमल राठौर तथा डॉ. नारायण सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि “नशामुक्त भारत का निर्माण केवल सरकार या पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। आइए, हम सभी स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी नशामुक्त बनाने में अपना योगदान दें।”

कार्यक्रम में साईनाथ हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के डायरेक्टर श्री अशोक नागर एवं ट्रस्टी श्री धनराज नागर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने सभी से नशामुक्ति अभियान को जन-जन तक पहुँचाने तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने नशा न करने, नशे के प्रति जागरूकता फैलाने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की सामूहिक शपथ ली।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर नशामुक्ति के संदेश के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया गया। इस अवसर पर 121 पौधों का सामूहिक पौधारोपण किया गया। थाना प्रभारी भानपुरा श्री विनय बुंदेला, भैंसोदा मंडी चौकी प्रभारी श्री धर्मेश यादव एवं एएसआई श्री ओ.एस. ठाकुर ने पौधारोपण कर कार्यक्रम का समापन किया।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि कार्यक्रम के उपरांत साईनाथ हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की डिजिटल मीडिया टीम द्वारा आगामी 30 जुलाई तक सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्मों पर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से लगभग 4 से 5 लाख लोगों तक “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान का संदेश पहुँचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

डिजिटल अभियान के अंतर्गत नशामुक्ति से संबंधित प्रेरणादायक संदेश, जागरूकता पोस्ट, वीडियो एवं जनहित सामग्री साझा की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोग नशे के दुष्प्रभावों को समझें, स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी नशामुक्त भारत के निर्माण में सहभागी बनने के लिए प्रेरित करें।

संदेश
“नशा छोड़ें, जीवन जोड़ें — आइए, मिलकर स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।”

starhindinewslive@gmail.com

अजीमुल्ला खान, नीमच जिले के रामपुरा तहसील के छोटी खंडार गाँव के मूल निवासी हैं। 15 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएँ दे रहे अजीमुल्ला खान स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देते हैं। स्थायी पता: छोटी खंडार, रामपुरा, जिला - नीमच (मध्य प्रदेश) पत्रकारिता अनुभव: 15 वर्ष ब्लड ग्रुप: A+ (ए पॉजिटिव) संपर्क: 9179319989

Related Posts

Leave a Comment

Home Home E-Paper E-Paper Facebook News Facebook YouTube YouTube