​सीबीएन की बड़ी कार्रवाई: 4-5 KM पीछा कर 200 किलो डोडाचूरा पकड़ा, खेत में भाग रहे तस्कर को दबोचा

By starhindinewslive@gmail.com

Published On:

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

नीमच।​केंद्रीय ubनारकोटिक्स ब्यूरो मध्य प्रदेश की टीम ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सीबीएन की इंदौर और गरोठ P&I सेल ने सुसनेर-पिड़ावा मार्ग पर ग्राम सालरिया के पास 202.400 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही सफेद रंग की बोलेरो पिकअप जब्त कर ली गई है।

​नाले में घुसी पिकअप, पैदल दौड़कर पकड़ा आरोपी

​गुप्त सूचना के आधार पर सीबीएन अधिकारियों ने 24 जुलाई को सालरिया गांव के पास नाकेबंदी की थी। पिड़ावा की तरफ जा रही संदिग्ध बोलेरो पिकअप को जब रुकने का इशारा किया गया, तो चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और भागने की कोशिश की। सीबीएन टीम ने करीब 4 से 5 किलोमीटर तक बोलेरो का पीछा किया।​खुद को घिरता देख चालक चलती गाड़ी से कूदकर पास के खेतों की ओर भागने लगा। इस दौरान बेकाबू हुई पिकअप सड़क किनारे एक नाले में जा घुसी। अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए खेतों में पैदल पीछा कर आरोपी को धर दबोचा।

​10 कट्टों में भरा था माल, NDPS एक्ट में मामला दर्ज​वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 10 प्लास्टिक के कट्टे मिले, जिनमें 202.400 किलो डोडाचूरा भरा हुआ था। सीबीएन ने मादक पदार्थ और वाहन को जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट, 1985 की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सीबीएन नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

starhindinewslive@gmail.com

अजीमुल्ला खान, नीमच जिले के रामपुरा तहसील के छोटी खंडार गाँव के मूल निवासी हैं। 15 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएँ दे रहे अजीमुल्ला खान स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देते हैं। स्थायी पता: छोटी खंडार, रामपुरा, जिला - नीमच (मध्य प्रदेश) पत्रकारिता अनुभव: 15 वर्ष ब्लड ग्रुप: A+ (ए पॉजिटिव) संपर्क: 9179319989

Related Posts

Leave a Comment

Home Home E-Paper E-Paper Facebook News Facebook YouTube YouTube