⭐रामपुरा में एलपीजी गैस की अवैध रिफिलिंग के संबंध में निरीक्षण एवं जप्ती की कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान निम्नानुसार सामग्री जप्त की गई—1. मेसर्स यश टूर एंड ट्रेवल्स एवं टायर रिपेयर्स के संचालक श्री गोवर्धन शर्मा से 01 नग घरेलू गैस सिलेंडर (क्षमता 14.2 किलोग्राम), 02 नग छोटे पेट्रोमेक्स सिलेंडर एवं 01 नग गैस रिफिलिंग नोजल नली जप्त की गई।2. सागर टायर्स एवं वाशिंग सेंटर के संचालक श्री आमिर गोरी से 01 नग घरेलू गैस सिलेंडर (क्षमता 14.2 किलोग्राम), 02 नग छोटे पेट्रोमेक्स सिलेंडर एवं 01 नग गैस रिफिलिंग नोजल नली जप्त की गई।उक्त कार्रवाई आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत की गई है।
ब्यूरो रिपोर्ट,,, दशरथ माली चचोर









