चैनपुरिया ब्लॉक ग्राम भुज के किसान आज भी अपने फसल बीमा के मुआवजे का इंतजार कर रहे हैं। जबकि आसपास के सभी गांवों के किसानों के खाते में बीमा राशि आ चुकी है।
चैनपुरिया के किसानों ने समय पर फसल बीमा का प्रीमियम जमा कराया था। लेकिन बीमा कंपनी और प्रशासन की लापरवाही के चलते अब तक इन किसानों को मुआवजे की एक भी राशि नहीं मिली है।
किसान कई बार तहसील और बीमा कंपनी के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला। आसपास के गांवों में भुगतान हो चुका है, ऐसे में चैनपुरिया भुज के किसानों में आक्रोश है।
किसानों का प्रशासन से निवेदन है कि भेदभाव बंद कर जल्द से जल्द चैनपुरिया और भुज क्षेत्र के किसानों को उनका हक यानी बीमा राशि दिलवाई जाए। वरना किसान आंदोलन को मजबूर होंगे।









