अवैध मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत जिला पुलिस कप्तान राजेश व्यास के नेतृत्व एवं एसडीओपी निकिता सिंह के मार्गदर्शन में तथा कुकड़ेश्वर थाना प्रभारी बी.एस. सिसोदिया के कुशल निर्देशन में कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम लसुड़िया बाछड़े डेरे में संयुक्त कार्रवाई की गई।
कुकड़ेश्वर पुलिस द्वारा छापेमार कार्रवाई करते हुए गांव में दबिश दी गई, जहां से लगभग 450 लीटर लहान नष्ट किया गया तथा कच्ची शराब बनाने में उपयोग होने वाली सामग्री जब्त की गई। इस कार्रवाई में रामपुरा-मनासा टीम का भी सराहनीय सहयोग रहा।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण एवं तस्करी में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।









