12 जून से लापता युवती का अब तक नहीं लगा सुराग, गांधी सागर-रावतभाटा मार्ग पर मिला जूता बढ़ा रहा रहस्य

By starhindinewslive@gmail.com

Published On:

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

समाचार:
तहसील क्षेत्र के ग्राम सालरमाला से 12 जून को अपनी ससुराल जाने के लिए बस से निकली एक युवती आज तक अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाई है। युवती के अचानक लापता होने से परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ है, वहीं पुलिस भी मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है।
पुलिस द्वारा संदेह के आधार पर विभिन्न लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा उपलब्ध फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। हालांकि अभी तक पुलिस को कोई ठोस सफलता हाथ नहीं लगी है।
इधर, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गांधी सागर से रावतभाटा जाने वाले मार्ग पर एक युवती का जूता बरामद हुआ है। इस बरामदगी के बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में खोजबीन तेज कर दी है। अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या यह वही युवती है जिसकी पिछले कई दिनों से तलाश की जा रही है, या फिर यह कोई अलग मामला है।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और आधिकारिक तौर पर अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। युवती के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित करने की अपील की गई है।

starhindinewslive@gmail.com

अजीमुल्ला खान, नीमच जिले के रामपुरा तहसील के छोटी खंडार गाँव के मूल निवासी हैं। 15 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएँ दे रहे अजीमुल्ला खान स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देते हैं। स्थायी पता: छोटी खंडार, रामपुरा, जिला - नीमच (मध्य प्रदेश) पत्रकारिता अनुभव: 15 वर्ष ब्लड ग्रुप: A+ (ए पॉजिटिव) संपर्क: 9179319989

Related Posts

Leave a Comment

Home Home E-Paper E-Paper Facebook News Facebook YouTube YouTube