पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे अवेध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान अंतर्गत पुलिस थाना शामगढ को मिली बडी सफलता

By starhindinewslive@gmail.com

Published On:

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पेक कंटेनर में चोकलेट के कार्टून के बीच डोडाचूरा छिपाकर ले जाने वाली स्कीम का किया पर्दाफाश । एक आरोपी को गिरफ्तार कर कंटेनर से 507 किलोग्राम अवेध मादक पदार्थ डोडाचूरा किया जप्त ।

पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहै अवेध मादक पदार्थ के विरुद्ध अभियान अंतर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मंदसौर श्री विनोद कुमार मीना के निर्देशन में एवं श्री तैर सिंह बघेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय एवं श्री दिनेश प्रजापति एसडीओपी महोदय सीतामऊ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शामगढ उपनिरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय की टीम को एक कंटेनर से 507 किलोग्राम अवेध मादक पदार्थ डोडाचूरा जप्त करने में मिली सफलता।

कार्य का विवरण – दिनांक 20.06.2026 को थाना शामगढ पर पदस्थ उनि ओ पी राठोड को मुखबिर सुचना प्राप्त

हुई कि एक हरियाणा पासिंग कंटेनर चोकलेट के कार्टुनो के बीच डोडाचुरा की बड़ी खेप लेकर उज्जैन गरोठ फोर लाईन से होकर दिल्ली – पंजाब तरफ जाने वाला है जो सुचना पर कार्यवाही करते हुए उज्जैन गरोठ फोर लेन पर ढाबला गुर्जर गाँव के पास नाकाबंदी कर कंटेनर क्रमांक HR38AB3083 को रोका गया जो कंटेनर की तलाशी लेने पर कंटेनर मे चोकलेट के कार्टुनो के बीच अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा के कुल 25 काले कट्टे मिले जो आरोपी हरप्रीतसिंह पिता सुरेन्द्र सिंह जट सिक्ख उम्र 42 साल निवासी मायापुर थाना श्योपुर कोतवाली जिला श्योपुर के कब्जे से 507 किलोग्राम अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से जप्त अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा के संबध मे पुछताछ करते आरोपी द्वारा जप्त डोडाचुरा सुजान सिंह सोंधिया उर्फ सुल्तान पिता राघु सिंह सौंधिया निवासी उपर का खेड़ा थाना कोतवाली आगर जिला आगर मालवा से लाना बताया जो प्रकरण में सुजान सिंह को भी आरोपी बनाया जाकर दोनो के विरुद्ध थाना शामगढ पर अपराध धारा 8/15, 29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी :-

हरप्रीतसिंह पिता सुरेन्द्र सिंह जट सिक्ख उम्र 42 साल निवासी मायापुर थाना श्योपुर कोतवाली जिला

फरार आरोपी

श्योपुर (म.प्र.)

सुजान सिंह सोंधिया उर्फ सुल्तान पिता राघु सिंह सोंधिया निवासी उपर का खेडा थाना कोतवाली आगर जिला आगर मालवा (म.प्र.)

जप्त मश्रुका –

  1. अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा के 25 काले कट्टे कुल 507 किलोग्राम कीमती 10,15,000/-(दस लाख पन्द्रह हजार रुपये
  2. कंटेनर क्रमांक HR38AB3083 कीमती 30,00000/- (तीस लाख) रुपये
  3. चोकलेट के 185 कार्टून कीमती 3,62,668/- (तीन लाख बासठ हजार छ सो अडसठ रुपये)
  4. दो एंड्रोइड मोबाईल कीमती 30,000/- (तीस हजार) रुपये

सराहनीय कार्य:- उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक कपिल सोराष्ट्रीय थाना प्रभारी शामगढ, उनि ओ पी राठोड, प्रआर प्रदीप पानेरी

प्रआर धनपाल जाट, प्रआर बालाराम, आर विकास राठोर, आर विशाल सिंह चन्द्रावत, आर मोकम सिंह, आर प्रेम कुमार, आर विशाल सोलंकी, आर कमलेश, आर इरफान, आर हीरालाल का सराहनीय योगदान रहा।

starhindinewslive@gmail.com

अजीमुल्ला खान, नीमच जिले के रामपुरा तहसील के छोटी खंडार गाँव के मूल निवासी हैं। 15 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएँ दे रहे अजीमुल्ला खान स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देते हैं। स्थायी पता: छोटी खंडार, रामपुरा, जिला - नीमच (मध्य प्रदेश) पत्रकारिता अनुभव: 15 वर्ष ब्लड ग्रुप: A+ (ए पॉजिटिव) संपर्क: 9179319989

Related Posts

Leave a Comment

Home Home E-Paper E-Paper Facebook News Facebook YouTube YouTube