शरीफ खान मेव की रिपोर्ट
निंबाहेड़ा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत पुलिस थाना सदर निम्बाहेड़ा एवं जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नर्सरी के पौधों की आड़ में तस्करी कर ले जाया जा रहा 287 किलो 720 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान तस्करी में प्रयुक्त टाटा ट्रक को जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है









