एक साल तक पुलिस को देता रहा चकमा, आखिर साइबर जाल में फंसा दरिंदा!नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, फरारी का खेल खत्म

By starhindinewslive@gmail.com

Published On:

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

नीमच। नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में करीब एक साल से फरार चल रहे आरोपी की आखिरकार गिरफ्तारी हो गई। पुलिस से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा आरोपी खुद को सुरक्षित समझ रहा था, लेकिन साइबर सेल की सटीक ट्रैकिंग और पुलिस की लगातार निगरानी ने उसकी सारी चालाकियां धरी की धरी रह गईं।रामपुरा थाना पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को दबोच लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही लंबे समय से चल रहा फरारी का खेल खत्म हो गया।जानकारी के अनुसार 16 जून 2025 को एक 16 वर्षीय नाबालिग बालिका के लापता होने की रिपोर्ट रामपुरा थाने में दर्ज कराई गई थी। परिजनों द्वारा काफी तलाश के बावजूद कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।जांच के दौरान पुलिस ने नाबालिग को दस्तयाब किया और पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया। घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार था।पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता उपाध्याय एवं एसडीओपी निकिता सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी विपिन मसीह के नेतृत्व में चली कार्रवाई के दौरान साइबर सेल की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आखिरकार कानून के शिकंजे में आया आरोपीकरीब एक साल तक गिरफ्तारी से बचता रहा आरोपी अब सलाखों के पीछे है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

ब्यूरो रिपोर्ट,, दशरथ माली चचोर

starhindinewslive@gmail.com

अजीमुल्ला खान, नीमच जिले के रामपुरा तहसील के छोटी खंडार गाँव के मूल निवासी हैं। 15 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएँ दे रहे अजीमुल्ला खान स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देते हैं। स्थायी पता: छोटी खंडार, रामपुरा, जिला - नीमच (मध्य प्रदेश) पत्रकारिता अनुभव: 15 वर्ष ब्लड ग्रुप: A+ (ए पॉजिटिव) संपर्क: 9179319989

Related Posts

Leave a Comment

Home Home E-Paper E-Paper Facebook News Facebook YouTube YouTube