हजरत इमाम हुसैन की याद में निकला अलम शरीफ का जुलूस, हजारों अकीदतमंद हुए शामिल

By starhindinewslive@gmail.com

Published On:

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

निंबाहेड़ा से शरीफ खान मऊ की रिपोर्ट

निंबाहेड़ा* शहर में सोमवार को हजरत इमाम हुसैन की याद में अलम शरीफ का जुलूस बड़े जोश-ओ-खरोश के साथ निकाला गया। हुसैनी अखाड़ा बबलू उस्ताद जावद दरवाजा के नेतृत्व में निकले इस जुलूस में हजारों की तादाद में अकीदतमंद शामिल हुए।
आज से हजारों वर्ष पूर्व में हुए करबला की इस जंग ने आज भी हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद किया जाता हे ओर यजीद पर लानत भेजी जाती हे हजरत ईमाम हुसैन ने उस शहादत को चुना यजीद के सामने अपना सर ना झुकाया इसी लिए ईमाम हुसैन को आज भी याद किया जाता हे

जुलूस शहर के जावद दरवाजा से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होता हुआ पुनः जावद दरवाजा पहुंचा। इस दौरान या हुसैन, या हुसैन की सदाओं से पूरा माहौल गूंज उठा। जुलूस में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर शिरकत की।

इस अवसर पर जगह-जगह अकीदतमंदों द्वारा शरबत और लंगर का एहतेमाम किया गया। लोगों ने छबील लगाकर जुलूस में शामिल लोगों को शरबत पिलाया। जुलूस के दौरान पुलिस-प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

starhindinewslive@gmail.com

अजीमुल्ला खान, नीमच जिले के रामपुरा तहसील के छोटी खंडार गाँव के मूल निवासी हैं। 15 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएँ दे रहे अजीमुल्ला खान स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देते हैं। स्थायी पता: छोटी खंडार, रामपुरा, जिला - नीमच (मध्य प्रदेश) पत्रकारिता अनुभव: 15 वर्ष ब्लड ग्रुप: A+ (ए पॉजिटिव) संपर्क: 9179319989

Related Posts

Leave a Comment

Home Home E-Paper E-Paper Facebook News Facebook YouTube YouTube