ब्यूरो रिपोर्ट सत्यनारायण बैरागी
भानपुरा- श्रीमती कमला सकलेचा ज्ञान मंदिर में आज पूरे हर्ष एवं उल्लास के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस व फादर्स डे मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती अर्चना सिंह ने सभी शिक्षक, अभिभावक एवं विद्यार्थियों के साथ योग करवाया। खेल शिक्षक दारा सिंह एवं कमल मीणा के निर्देशन में योग साधना की गई। इस वर्ष कक्षा दसवीं बोर्ड में 80% से ऊपर अंक लाने वाले विद्यार्थियों को भी उनके अभिभावकों के साथ आमंत्रित किया गया था। सभी विद्यार्थियों को प्राचार्य ने सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया तथा उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर संतोष जाहिर करते हुए कहा कि विद्यालय इसी तरह से अच्छे परिणाम के लिए भरसक प्रयास करता रहेगा। उन्होंने विद्यालय में ए आई लेब के शुभारंभ की बात भी कहीं। अभिभावकों के लिए योग के साथ-साथ अन्य खेल की व्यवस्था भी की गई। इस अवसर पर कई वरिष्ठ नागरिक एवं अभिभावक उपस्थित रहे। विद्यालय की चेयरपर्सन नीति मोदी ने सभी शिक्षकों विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि आज योग को दैनिक जीवन मैं अपनाने की आवश्यकता है।









