आंधी-तूफान ने उजाड़ा पत्रकार शंकर भाटी का आशियाना, लाखों का नुकसान

By starhindinewslive@gmail.com

Published On:

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

आंधी-तूफान ने उजाड़ा पत्रकार शंकर भाटी का आशियाना, लाखों का नुकसान

रामपुरा /क्षेत्रीय संवाददाता।


नीमच जिले के रामपुरा में बीती रात आए तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने क्षेत्र में भारी तबाही मचाई। इस प्राकृतिक आपदा में पत्रकार शंकर भाटी का आशियाना भी बुरी तरह प्रभावित हुआ। तेज हवाओं के कारण मकान की चद्दर सेठ छत पूरी तरह उड़ गई, जिससे घर में रखा घरेलू सामान बारिश में भीगकर खराब हो गया और सेकड़ो के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि रातभर चली तेज बारिश के बीच पत्रकार शंकर भाटी, उनकी माता, बच्चे एवं परिवार के अन्य सदस्य खुले आसमान के नीचे कठिन परिस्थितियों में रात गुजारने को मजबूर रहे। छत उड़ जाने के कारण परिवार को पड़ोसियों और आसपास के लोगों की मदद का सहारा लेना पड़ा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अचानक आए तूफान ने कई मकानों और पेड़ों को भी नुकसान पहुंचाया है, लेकिन पत्रकार शंकर भाटी के परिवार को सबसे अधिक क्षति हुई है। परिवार के सामने अब रहने और रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है।

पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर सर्वे कराकर नुकसान का आकलन किया जाए तथा शासन की आपदा राहत योजना के तहत उचित मुआवजा प्रदान किया जाए। इस प्राकृतिक आपदा में हुए नुकसान का पत्रकार शंकर भाटी ने प्रशासन से शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने की अपील की है।

अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई करता है और पीड़ित परिवार को राहत पहुंचाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट,, दशरथ माली चचोर

starhindinewslive@gmail.com

अजीमुल्ला खान, नीमच जिले के रामपुरा तहसील के छोटी खंडार गाँव के मूल निवासी हैं। 15 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएँ दे रहे अजीमुल्ला खान स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देते हैं। स्थायी पता: छोटी खंडार, रामपुरा, जिला - नीमच (मध्य प्रदेश) पत्रकारिता अनुभव: 15 वर्ष ब्लड ग्रुप: A+ (ए पॉजिटिव) संपर्क: 9179319989

Leave a Comment

Home Home E-Paper E-Paper Facebook News Facebook YouTube YouTube