बड़ा हादसा चंबल नदी में नहाने गये डूबने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत

By starhindinewslive@gmail.com

Updated On:

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

ब्यूरो रिपोर्ट,,, दशरथ माली चचोर

मध्यप्रदेश के नीमच जिले के मनासा क्षेत्र से शुक्रवार देर शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आतरी माता स्थित सेमली घाट पर चंबल नदी में डूब जाने से पिता-पुत्र के लापता होने से इलाके में सनसनी फैल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिता पुत्र नहाने गए जिससे पुत्र गहरे पानी में डूबता देख पिता ने बचाने की कोशिश की जिसके बाद दोनों गहरे पानी में समा गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा।

हादसे में दशरथ चंद्रावत का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि उनके पुत्र पवन चंद्रावत की तलाश अब भी जारी है। प्रशासन द्वारा नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

मुख्य अपडेट

  • पिता का शव बरामद
  • बेटे की तलाश जारी
  • पुलिस व SDRF मौके पर तैनात
  • चंबल नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन जारी

इस दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर है। प्रशासन ने लोगों से नदी किनारे सावधानी बरतने की अपील की है।

starhindinewslive@gmail.com

अजीमुल्ला खान, नीमच जिले के रामपुरा तहसील के छोटी खंडार गाँव के मूल निवासी हैं। 15 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएँ दे रहे अजीमुल्ला खान स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देते हैं। स्थायी पता: छोटी खंडार, रामपुरा, जिला - नीमच (मध्य प्रदेश) पत्रकारिता अनुभव: 15 वर्ष ब्लड ग्रुप: A+ (ए पॉजिटिव) संपर्क: 9179319989

Related Posts

Leave a Comment

Home Home E-Paper E-Paper Facebook News Facebook YouTube YouTube