थाना रामपुरा पुलिस को मिली बड़ी सफलताटाटा टीयागो कार में अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडा चुरा कुल 27 किलो परिवहन करते 01 आरोपी को पकड़ा

By starhindinewslive@gmail.com

Published On:

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

माननीय मुख्यमंत्री महोदय व श्रीमान डीजीपी महोदय मध्यप्रदेश के द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे प्रदेश व्यापी विशेष अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला नीमच श्री राजेश व्यास व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री नवलसिंह सिसौदिया एवं प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी मनासा श्रामती निकीता सिंह के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रामपुरा उनि विपिन मसीह के नेतृत्व में थाना रामपुरा टीम के द्वारा टाटा कम्पनी की टीयागो कार में 27 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडा चुरा सहित 01 आरोपी को पकडने में सफलता प्राप्त की है।

दिनांक 25.05.26 को थाना रामपुरा पर वाहन चेकिंग के दौरान मनासा तरफ से एक ग्रे रंग की टाटा टीयागो कार जिसका रजि. न. RJ-20-CJ 4701 को चेक करते जिसमे मरे 27 किलो अफीम डोडा चुरा को एनडीपीएस एक्ट के अज्ञापक प्रावधानों का पालन करते हुए जप्त कर आरोपी कार चालक मंगल पिता दुधाजी गुर्जर उम्र 26 वर्ष निवासी दोलतगंज तहसील लाडपुरा को मौके से गिरफतार कर गिरफतारशुदा आरोपी मंगल गुर्जर के विरूद्ध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है प्रकरण में अनुसंधान जारी है।

सराहनिय कार्यः थाना प्रभारी रामपुरा उप निरीक्षक विपिन मसीह, सउनि नसीम अहमद, सउनि हरिसिंह सिसोदिया, प्र.आर. नरेन्द्र नागदा, आर. रघुवीर सिंह, आर. विजय बारीवाल, आर. सुनिल भुरीया, आर. जितेन्द्र प्रजापत थाना रामपुरा, प्र.आर. प्रदीप शिंदे सायबर सेल प्रभारी तथा सायबर सेल टीम व जाहिद मंसुरी (प्रायवेट वाहन चालक) का सराहनीय योगदान रहा।

starhindinewslive@gmail.com

अजीमुल्ला खान, नीमच जिले के रामपुरा तहसील के छोटी खंडार गाँव के मूल निवासी हैं। 15 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएँ दे रहे अजीमुल्ला खान स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देते हैं। स्थायी पता: छोटी खंडार, रामपुरा, जिला - नीमच (मध्य प्रदेश) पत्रकारिता अनुभव: 15 वर्ष ब्लड ग्रुप: A+ (ए पॉजिटिव) संपर्क: 9179319989

Leave a Comment

Home Home E-Paper E-Paper Facebook News Facebook YouTube YouTube