फिट इंडिया के रंग में रंगा मेहता स्टेडियम

By starhindinewslive@gmail.com

Published On:

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

नीमच- भारत सरकार के “फिट इंडिया मूवमेंट” अभियान के अंतर्गत आज ग्रुप केंद्र, सीआरपीएफनीमच द्वारा परिसर में स्थित मेहता स्टेडियम से एक ‘भव्य साइकिल रैली’का आयोजन किया गया। श्री प्रमोद कुमार साहू कमांडेंट ग्रुप केंद्र नीमच द्वारा हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया गया, जिसके साथ ही रैली का शुभारंभ हुआ। इस रैली का उद्देश्य अधिकारियों एवं जवानों में शारीरिक फिटनेस, स्वास्थ्य जागरूकता तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना एवं आम जनता को संदेश देना था। इस साइकिल रैली में सीआरपीएफ नीमच स्थित सीटीसी नीमच, ग्रुप केन्द्र नीमच, रेंज नीमच, आरटीसी नीमच, संयुक्त अस्पताल नीमच, प्रथम बटालियन तथा 4 सिग्नल बटालियन के अधिकारियों एवं कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक एवं सक्रिय रूप से भाग लिया।रैली का शुभारंभ मेहता स्टेडियम से किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने फिटनेस एवं स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने का संदेश जनता को भी दिया। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने नियमित व्यायाम, साइकिल चलाने तथा स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संकल्प लिया। यह रैली मेहता स्टेडियम, मेहता गेट, पी.एम. श्री केन्द्रीय विद्यालय, गर्ल्स कॉलेज, सीआरपीएफ चौक होते हुए सरदार गेट पहुंचा। श्री शैलेंद्र थोरेचा उप कमांडेंट ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच को इस रैली के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था। कार्यक्रम का समापन प्रेरणादायी संदेश के साथ किया गया तथा सभी प्रतिभागियों के उत्साह एवं अनुशासन की सराहना की गई।

starhindinewslive@gmail.com

अजीमुल्ला खान, नीमच जिले के रामपुरा तहसील के छोटी खंडार गाँव के मूल निवासी हैं। 15 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएँ दे रहे अजीमुल्ला खान स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देते हैं। स्थायी पता: छोटी खंडार, रामपुरा, जिला - नीमच (मध्य प्रदेश) पत्रकारिता अनुभव: 15 वर्ष ब्लड ग्रुप: A+ (ए पॉजिटिव) संपर्क: 9179319989

Related Posts

Leave a Comment

Home Home E-Paper E-Paper Facebook News Facebook YouTube YouTube