आज आगामी त्यौहारों एवं कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए आज भानपुरा नगर के मुख्य मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मन्दसौर

By starhindinewslive@gmail.com

Published On:

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया गरोठ के निर्देशानुसार एसडीओपी महोदय गरोठ एवं थाना प्रभारी भानपुरा निरीक्षक आर.सी. डांगी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च में नायब तहसीलदार भानपुरा सहित थाना भानपुरा, गरोठ एवं गांधीसागर का पुलिस बल शामिल रहा। मार्च के दौरान नगर के प्रमुख मार्गों, बाजार क्षेत्र एवं संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण कर आमजन को सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया।

पुलिस प्रशासन द्वारा नागरिकों से आगामी त्यौहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने एवं संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

starhindinewslive@gmail.com

अजीमुल्ला खान, नीमच जिले के रामपुरा तहसील के छोटी खंडार गाँव के मूल निवासी हैं। 15 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएँ दे रहे अजीमुल्ला खान स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देते हैं। स्थायी पता: छोटी खंडार, रामपुरा, जिला - नीमच (मध्य प्रदेश) पत्रकारिता अनुभव: 15 वर्ष ब्लड ग्रुप: A+ (ए पॉजिटिव) संपर्क: 9179319989

Leave a Comment

Home Home E-Paper E-Paper Facebook News Facebook YouTube YouTube