रामपुरा—- आगामी त्यौहार बकरीद को लेकर आज थाना परिषद रामपुरा में सायं 6:00 बजे शांति समिति की बैठक का आयोजन हुआ जिसमें एसडीओपी निकिता सिंह, एसडीएम किरण आंजना, तहसीलदार रामपुरा मृगेंद्र सिसोदिया
थाना प्रभारी विपिन मसीह, सीएमओ के एल सूर्यवंशी, विद्युत विभाग के सुपरवाइजर हरिश चंद्र जोशी की उपस्थिति में आयोजित हुई जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि ईद का यह पर्व आपसी भाईचारे व शांतिपूर्वक मनाएं किसी भी प्रकार की व्यवस्था के लिए प्रशासन तैयार है इस संबंध में साफ सफाई एवं जल व्यवस्था हेतु नगर परिषद को भी निर्देशित किया गया ,साथ ही अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई इस अवसर पर दोनों संप्रदाय के पदाधिकारी गण नगर के गणमान्य नागरिक गण पत्रकार बंधु उपस्थित थे।
थाना परिसर रामपुरा में हुआ शांति समिति की बैठक का आयोजन।
By starhindinewslive@gmail.com
Published On:









