APIE मादक पदार्थ विरोधी अभियान जारी रखते हुए पुलिस थाना रतनगढ की टीम ने आरोपी के कब्जे से 54 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा मय इको कार को जप्त करने में सफलता प्राप्त की है।

By starhindinewslive@gmail.com

Published On:

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध प्रदेश व्यापी नशाविरोधी अभियान के तहत श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक महोदय रतलाम रेंज रतलाम श्री निमिष अग्रवाल, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला नीमच श्री राजेश व्यास व श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री नवलसिंह सिसौदिया एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय जावद श्री रोहित राठौर के मार्गदर्शन में थाना रतनगढ की पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत कुल 54 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा सहित 01 आरोपी को पकडने में सफलता प्राप्त की है।

घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 21.05.2026 को संदिग्ध वाहनों की चैंकिग के

दौरान गुरुद्वारा के आगे नीम का खेडा रोड, रतनगढ पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी नन्दलाल उर्फ विक्रम पिता महेन्द्र बंजारा उम्र 24 साल निवासी ग्राम पतलोई पुलिस थाना जावदा जिला चित्तौडगढ (राजस्थान) के कब्जे से कुल 54 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा मय एक सफेद रंग की मारुति सुजुकी कम्पनी की इको कार नम्बर MP 53 CA 6850 को बरामद किया गया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बरामद डोडाचूरा को एनडीपीएस अधिनियम 1985 की प्रासंगिक प्रावधानों के तहत जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में आगे की जांच प्रक्रिया जारी है।

जप्त मश्रुका :

  1. 54 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा किमती 8,10,000 रुपये।
  2. एक सफेद रंग की मारुति सुजुकी कम्पनी की इको कार नम्बर MP 53 CA 6850 कीमति 5,00,000 रुपये।

गिरफ्तार आरोपी :-

  1. नन्दलाल उर्फ विक्रम पिता महेन्द्र बंजारा उम्र 24 साल निवासी ग्राम पतलोई पुलिस थाना जावदा जिला चित्तौडगढ (राजस्थान)

नोटः- उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भूरालाल भाबर थाना प्रभारी रतनगढ व उनकी टीम की महत्वपूर्ण भुमिका रही।

starhindinewslive@gmail.com

अजीमुल्ला खान, नीमच जिले के रामपुरा तहसील के छोटी खंडार गाँव के मूल निवासी हैं। 15 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएँ दे रहे अजीमुल्ला खान स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देते हैं। स्थायी पता: छोटी खंडार, रामपुरा, जिला - नीमच (मध्य प्रदेश) पत्रकारिता अनुभव: 15 वर्ष ब्लड ग्रुप: A+ (ए पॉजिटिव) संपर्क: 9179319989

Related Posts

Leave a Comment

Home Home E-Paper E-Paper Facebook News Facebook YouTube YouTube