“सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” — ये सिर्फ नारा नहीं, भाजपा का संकल्प है।
रामपुरा मंडल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग आज पूरी हुई है। एक साथ 3 प्रमुख सड़कों की स्वीकृति मिली है, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। बरसात में कीचड़ और गड्ढों से जूझने वाले 4-5 गांवों के हजारों परिवारों को अब पक्की सड़क की सौगात मिलने जा रही है।
1️⃣ *ग्राम चेनपुरिया रावलीकुडी *: बस स्टैंड चौराहे से पंचायत भवन होते हुए देवनारायण मदिर परिसर से रोज्या टपकुडी तक पक्की सड़क बनने जा रही है ,यहाँ ग्रामीणों की सबसे बड़ी समस्या गड्ढों वाला कच्चा रास्ता था। विधायक श्री अनिरुद्ध माधव जी के सामने कार्यक्रम में ये मांग रखी गई थी। उन्होंने तुरंत PWD अधिकारियों को फोन कर सर्वे के निर्देश दिए थे। आज वो सड़क स्वीकृत हो गई।
2️⃣ बुझखेडा से रामपुरा गाधीसागर मार्ग: करणपुरा से विस्थापिथ होकर ग्राम बुझ के पास बुझखेडा मे बसे आदिवासी परिवारों के लिए मुख्य मार्ग से गांव तक पक्की सड़क बनने जा रही है , पहले यहाँ के लोगों को कच्चे रास्ते से निकलना पड़ता था। बरसात में हालत बदतर हो जाती थी। अब आदिवासी परिवारों को मुख्य सड़क से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। यहाँ पहले पानी और लाइट की व्यवस्था की गई, अब सड़क भी बन रही है।
3️⃣ धामनिया से मुख्य मार्ग*: रामपुरा-गांधीसागर रोड से धामनिया तक पक्की सड़क। ये मांग भी सालों पुरानी थी। पहले तालाब और अन्य अड़चनों के कारण ये सड़क नहीं बन पाई थी। अब सभी तकनीकी समस्या दूर कर इसे स्वीकृति मिल गई है।
भाजपा जो कहती है, वो करती है
विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जनता से किए गए वादे आज धरातल पर उतर रहे हैं। ये सिर्फ सड़क नहीं, ग्रामीण अर्थव्यवस्था की लाइफलाइन है। किसानों को मंडी तक पहुंचना आसान होगा, बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत नहीं होगी, एम्बुलेंस गांव तक पहुंचेगी।
ग्रामीणों में उत्सव का माहौल है। हर घर से भाजपा सरकार को आशीर्वाद मिल रहा है।
हृदय से आभार 🙏
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के सहयोग, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व सांसद श्री सुधीर गुप्ता जी के प्रयास और विधायक श्री अनिरुद्ध माधव जी मारु की सक्रियता से ये संभव हुआ है।
रामपुरा मंडल भाजपा परिवार आप सभी का कोटि-कोटि धन्यवाद करता है।
MadhyaPradesh #Vikas #BJP4MP #SadakNirman #Rampura #MohanYadav #ShivrajSinghChouhan #NarendraModi #DoubleEngineSarkar
गोपाल गुर्जर मजीरिया
अध्यक्ष, भाजपा मंडल रामपुरा









