पुलिस मुख्यालय भोपाल (म.प्र.) व्दारा नशे के विरुध्द अवैध मादक पदार्थ की धरपकड हेतु विशेष अभियान चला रखा है । श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मन्दसौर श्री विनोद कुमार मीणा के व्दारा नशे के विरुध्द कार्यवाही हेतु जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं । जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय गरोठ श्रीमति हेमलता कुरील तथा SDOP महोदय गरोठ श्री विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भानपुरा निरीक्षक रमेशचन्द्र दांगी के नेतृत्व में भानपुरा पुलिस टीम व्दारा अवैध मादक पदार्थ गांजा 58.285 किलोग्राम किमती 870000/- रुपये का जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है.
घटना का संक्षिप्त विवरण – दिनांक 11.05.2026 को थाना भानपुरा पर पदस्थ सउनि सुर्यपाल मईडा को विश्वसनिय मुखबीर ने सूचना दी की भेरु लाल पिता कन्हैयालाल माली निवासी बाबुल्दा के ग्राम बाबुल्दा स्थित अपने खेत पर बने टपरी मे कट्टो में अवैध मादक पदार्थ गांजा भारी मात्रा मे लिये हुए है । जो किसी बाहरी तस्कर को उक्त गांजा देने की फिराक मे है । सूचना विश्वसनिय होने से थाने से मय फोर्स के ग्राम बाबुल्दा स्थित भैरु माली के खेत पर बनी टापरी के पास पहुंचा जहां मुखबिर द्वारा बताये हुलिए का एक व्यक्ति टापरी के बैठा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। जिसको हमराह फोर्स का नाम पता पुछते उसने अपना नाम भेरुलाल माली पिता कन्हैयालाल माली उम्र 47 साल निवासी बाबुल्दा थाना भानपुरा जिला मन्दसौर (म.प्र.) का रहने वाला बताया तथा उसके कब्जे वालो चार टेरीकोट कपेड के कट्टे मे अवैध मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया जिसका तोल करते 58.285 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती 870000/- रुपये का होना पाया गया । आरोपी के विरुध्द एनडीपीएस एक्ट के आज्ञापक प्रावधानो का पालन करते हुए गिरफ्तार कर आरोपी के विरुध्द थाना भानपुरा पर अपराध क्रमांक 153/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजिबध्द कर विवेनचा मे लिया गया । आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त कर अवैध मादक पदार्थ गांजा के स्त्रोत एवं खपत के संबंध मे पुछताछ की जा रही है ।
गिरफ्तार आरोपी – भेरुलाल माली पिता कन्हैयालाल माली उम्र 47 साल निवासी बाबुल्दा थाना भानपुरा
जिला मन्दसौर (म.प्र.)
जप्त मश्रुका – 58 किलो 285 ग्राम गांजा किमती 870000/-
सराहनिय योगदान – निरी. रमेशचंद दांगी थाना प्रभारी भानपुरा व टीम का सराहनिय योगदान रहा ।









