3 बजे रिश्वत लेने वाले थे, 2 बजे लोकायुक्त ने दबोचानीमच में जिला संयोजक और छात्रावास अधीक्षक 1 लाख रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तारनीमच। लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने नीमच में बड़ी कार्रवाई करते हुए आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक राकेश राठौर और उत्कृष्ट बालक छात्रावास के अधीक्षक हरीश चौहान को रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथों पकड़ा है। कार्रवाई के दौरान टीम ने दोनों के पास से 1 लाख रुपये की रिश्वत राशि बरामद की है।जानकारी के अनुसार, कुंडेश्वर छात्रावास अधीक्षक कुंडेला एक्का की शिकायत पर लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने यह कार्रवाई की। शिकायतकर्ता का आरोप था कि विभागीय जांच में सहयोग करने और रुका हुआ वेतन जारी कराने के बदले उससे 1 लाख 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी।बताया गया कि शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया। तय योजना के अनुसार दोनों अधिकारियों को रिश्वत की राशि लेते समय पकड़ लिया गया। कार्रवाई के दौरान 1 लाख रुपये की राशि बरामद की गई, जो कथित रूप से अधीक्षक हरीश चौहान की पेंट की दाहिनी जेब से मिली।लोकायुक्त टीम ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के बाद आदिम जाति कल्याण विभाग में हड़कंप मच गया है।स्थान: कलेक्टोरेट स्थित आदिम जाति कल्याण विभाग, नीमचबरामद राशि: 1,00,000 रुपयेकार्रवाई: लोकायुक्त उज्जैन टीम



ब्यूरो रिपोर्ट,,, दशरथ माली चचोर









