चचोर के नजदीक लोटवास के पुष्कर नाथ का भारतीय सेना में चयन, खुशी की लहर

By starhindinewslive@gmail.com

Published On:

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

ग्राम पंचायत/बनड़ा। ग्राम लोटवास पंचायत के होनहार युवा पुष्कर नाथ का भारतीय सेना में चयन होने पर पूरे क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल है। गांव के पहले नागरिक के रूप में सेना में चयनित होने वाले पुष्कर नाथ अब देश की सीमाओं पर राष्ट्र की रक्षा का दायित्व निभाएंगे।पुष्कर नाथ जल्द ही प्रशिक्षण के लिए हैदराबाद आर्मी ट्रेनिंग सेंटर के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके चयन की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।परिजनों ने बताया कि पुष्कर नाथ ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी सफलता से गांव के अन्य युवाओं को भी सेना में भर्ती होकर देशसेवा करने की प्रेरणा मिलेगी।इस अवसर पर ग्रामवासियों ने कहा कि पुष्कर नाथ ने न केवल अपने माता-पिता और परिवार का सपना साकार किया है, बल्कि पूरे गांव का नाम भी रोशन किया है। गांव में उनके सम्मान और विदाई की तैयारियां भी की जा रही हैं।“सेवा परम धर्म — देश की रक्षा हमारा संकल्प” के भाव के साथ पुष्कर नाथ अब भारतीय सेना की वर्दी पहनकर देश की सेवा करेंगे।जय हिंद, जय जवान!नाथ परिवार एवं लोटवास के लिए गर्व का क्षण

ब्यूरो रिपोर्ट,,, दशरथ माली चचोर

starhindinewslive@gmail.com

अजीमुल्ला खान, नीमच जिले के रामपुरा तहसील के छोटी खंडार गाँव के मूल निवासी हैं। 15 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएँ दे रहे अजीमुल्ला खान स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देते हैं। स्थायी पता: छोटी खंडार, रामपुरा, जिला - नीमच (मध्य प्रदेश) पत्रकारिता अनुभव: 15 वर्ष ब्लड ग्रुप: A+ (ए पॉजिटिव) संपर्क: 9179319989

Related Posts

Leave a Comment

Home Home E-Paper E-Paper Facebook News Facebook YouTube YouTube