मंदसौर नई आबादी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एमडी ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़

By starhindinewslive@gmail.com

Published On:

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

मंदसौर जिले की नई आबादी पुलिस ने “ड्रग फ्री मध्यप्रदेश” अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम बाजखेड़ी स्थित एक खेत पर संचालित अवैध एमडी (सिंथेटिक) ड्रग निर्माण फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है।

एसपी विनोद कुमार मीना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस ने मौके से 13 किलो 850 ग्राम एमडी ड्रग तथा 9 किलो 109 ग्राम रासायनिक पदार्थ (केमिकल) सहित ड्रग निर्माण में उपयोग होने वाले उपकरण जब्त किए हैं। कार्रवाई के दौरान सदाकत खान (41) एवं आरीफ अजमेरी (33) को गिरफ्तार किया गया, जबकि ताहिर अजमेरी फरार है जिसकी तलाश जारी है।
मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने सेंट्रीफ्यूगल मशीन, इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा, इंडक्शन, ड्रम, बाल्टियां और अन्य उपकरण भी बरामद किए हैं। मामले में थाना नई आबादी में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर ड्रग्स निर्माण, परिवहन और तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। मंदसौर पुलिस ने कहा है कि जिले को नशामुक्त बनाने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

starhindinewslive@gmail.com

अजीमुल्ला खान, नीमच जिले के रामपुरा तहसील के छोटी खंडार गाँव के मूल निवासी हैं। 15 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएँ दे रहे अजीमुल्ला खान स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देते हैं। स्थायी पता: छोटी खंडार, रामपुरा, जिला - नीमच (मध्य प्रदेश) पत्रकारिता अनुभव: 15 वर्ष ब्लड ग्रुप: A+ (ए पॉजिटिव) संपर्क: 9179319989

Related Posts

Leave a Comment

Home Home E-Paper E-Paper Facebook News Facebook YouTube YouTube