माननीय मुख्यमंत्री महोदय के द्वारा चोरी एवं नकबजनी के विरुद्ध चलाये जा रहे प्रदेशव्यापी अभियान के अंतर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय नीमच श्री राजेश व्यास के निर्देशन एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री नवल सिंह सिसोदिया व प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी मनासा श्रामती निकीता सिंह के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रामपुरा उनि विपिन मसीह के नेतृत्व में थाना रामपुरा द्वारा पशु चोरी में तीन आरोपीयो को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त बोलेरो पीकअप वाहन को जप्त किया गया ।
घटना का संक्षिप्त विवरण-दिनांक 11.05.2026 को दुलीचंद पिता शवराम रावत मीणा निवासी डोरीयाखेडी ने
थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट किया कि दिनांक 06.05.26 को मेरे बाडे मैं बंधी मेरी दो भैंसे, एक पाडी व दो पाडे कोई अज्ञात चोर खोल कर ले गया है जिस पर अज्ञात आरोपीगणो के विरुध्द थाना रामपुरा पर अपराध क्रमांक 83/2026 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। तथा अज्ञात आरोपीयो की पतारसी हेतु अलग-अलग टीमें गठित कर आसपास थाना क्षेत्रो में रवाना की गई। बाद सायबर सेल नीमच के सहयोग व आसपास के सीसीटीवी फुटेज प्राप्त करते एक संदिग्ध पीकअप वाहन घटनास्थल की तरफ आते-जाते दिखा जो संदेहास्पद होने से उक्त वाहन के रूट को फोलो किया गया तथा आसपास विशवस्निय मुखबीरो से चर्चा करते गांव डोरीयाखेडी के संदेही अर्जुन मीणा द्वारा मुल्तानपुरा के व्यक्तियो के साथ भैंस/पशु का व्यापार करना बताया । जो अर्जुन मीणा को अभिरक्षा में लेकर तकनिकी दक्षता से पुछताछ करते अपने दो अन्य साथियो अशफाक गढवी व बाबु पाटीदार के साथ उक्त भैंस चोरी करना स्वीकार किया। बाद आरोपीगण अशफाक गढवी व बाबु पाटीदार को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
आरोपी 1. अर्जुन पिता घीसालाल रावत मीणा उम्र 24 साल निवासी डोरीया खेडी थाना रामपुरा
- अशफाक पिता सलीम गढवी मुसलमान उम्र 25 साल निवासी मुल्तानपुरा थाना वायडी नगर मंदसौर (पुर्व में 06 अपराध)
- बाबु पिता रामलाल पाटीदार उम्र 35 साल निवासी एलची थाना दलोदा मंदसौर (पुर्व में 17 अपराध)
जप्तसामग्री
01 बोलेरो पीकअप वाहन कीमती 05 लाख रुपये ।
सराहनीय कार्य- उनि विपिन मसीह थाना प्रभारी रामपुरा, सउनि हरिसिंह सिसोदिया, आर.597 विजय बारीवाल, आर. 129 रघुवीर सिंह, आर. 286 जितेन्द्र प्रजापत व प्र.आर. प्रदीप शिंदे प्रभारी सायबर सेल आर. लखन प्रताप सिंह तथा आर. कमल सिंह चोकी मुल्तानपुरा थाना वायडी नगर का विशेष योगदान रहा ।









