ब्यूरो रिपोर्ट सत्यनारायण बैरागी झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से संधारा निवासी हरिसिंह की हुई थी मौत
भानपुरा – विगत दिनों मंदसौर जिले के भानपुरा क्षेत्र के ग्राम संधारा में झोलाछाप डॉक्टर बद्री पाटीदार के द्वारा इलाज करने के बाद तबीयत बिगड़ने से संधारा निवासी हरि सिंह भील की मृत्यु हो गई थी । मरीज के परिजनों ने जय आदिवासी संघ एवं भीम आर्मी पूर्व जिला प्रभारी विजय धमानिया के साथ जिला कलेक्टर मंदसौर एवं ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर गौरव देरा श्री को ज्ञापन सूट कर बताया कि भानपुरा तहसील के अंदर 50 से ज्यादा झोलाछाप डॉक्टर क्लीनिक खोलकर लोगों का इलाज कर रहे हैं और बिना उम्र जाने एवं किस मरीज को कितना डोज दिया जाना है बिना जानकारी और बिना अनुभव के दवाइयों का इस्तेमाल किया जा रहा है और मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है ।
इस विषय में भीम आर्मी पूर्व जिला प्रभारी विजय धमानिया ने बताया कि गांव संधारा में झोलाछाप डॉक्टर के द्वारा इंजेक्शन लगाने से संधारा निवासी हरि सिंह भील की मृत्यु हुई थी जिस विषय में अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है इसलिए जिला कलेक्टर मंदसौर एवं ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर को हमारे द्वारा ज्ञापन दिया गया है अगर इस विषय में 7 दिन में कार्यवाही नहीं होती है तो पीड़ित परिवार मंदसौर कलेक्टर कार्यालय पहुंचेगा ।
वही इस विषय में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर गौरव देरा श्री से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि इस विषय में मैंने जांच दल गठित कर दिया था जांच दल की रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जाएगी। वही झोलाछाप डॉक्टर पर कार्यवाही के विषय में जानकारी चाहिए तो उन्होंने बताया कि उसके लिए मैंने सभी की सूची निकाल लि है जिन्हें नोटिस जारी कर कार्यालय में दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा यदि अवैधानिक कार्यवाही पाई जाती है तो इनके विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी ।









