15 दिन बीत जाने के बाद भी आखिर क्यों नहीं हुई झोलाछाप डॉक्टर बद्री पाटीदार पर कार्यवाही ?
विगत दिनों भानपुरा तहसील के ग्राम संधारा में झोलाछाप डॉक्टर बद्री पाटीदार द्वारा इलाज करने के दौरान तबीयत खराब होने के बाद संधारा निवासी हरि सिंह भील की मृत्यु हो गई थी जिसको लेकर झोलाछाप डॉक्टर बद्री पाटीदार एवं स्टाफ के ऊपर कठोर कार्यवाही करने को लेकर कलेक्टर मन्दसौर के नाम विगत सोमवार को तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया जिसमें बताया कि 23/04/2026 संधारा में हरि सिंह पिता मोतीलाल जाती भील को मधुमक्खी के द्वारा काट लिया गया था जिसको संधारा में बद्री पाटीदार के निजी हॉस्पिटल में लेकर गए थे वहां पर इंजेशन लगाने के बाद उनकी तबियत बिगड़ी और उसकी 26/04/2026 को मृत्यु हो गई है जिसको लेकर पीड़ित परिवार के द्वारा दिनांक 02/05/2026 को ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर गौरव देराश्री सहित जिला कलेक्टर के नाम दिया था लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई । उक्त मामले में पीड़ित परिवार कि मांग हैं कि उक्त झोलाछाप डॉक्टर सहित सभी लोगों पर एफआईआर दर्ज की जाए एवं निजी हॉस्पिटल को सील किया जाए तथा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए। उक्त मामले अगर तीन दिनों में कार्यवाही नहीं हुई तो पीड़ित परिवार और संघटन के द्वारा कलेक्टर कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन मन्दसौर की रहेगी । ज्ञापन देते समय भीम आर्मी के पूर्व जिला प्रभारी विजय धमानिया, जयस तहसील अध्यक्ष रामचंद्र खनेरिया,दुर्गेश,जगदीश,घनश्याम, राजेंद्र,भेरूलाल,गोवर्धनलाल, रोहित, रामप्रताप,रामसिंह,कांजी,तेजसिंह,बलराम,सुनीता बाई, साधना, श्याम भाई,संतोष भाई आदि उपस्थित रहे।
साथ ही यह सवाल भी खड़ा हो रहा है कि हरि सिंह भील की मृत्यु के 15 बाद भी आखिरकार झोलाछाप डॉक्टर बद्री पाटीदार एवं उसके क्लीनिक पर चिकित्सा अधिकारी एवं प्रशासन द्वारा कार्यवाही क्यों नहीं की गई जबकि ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर गौरव देराश्री द्वारा परिवार जनों को जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन भी मिला था एवं मीडिया से हुई चर्चा में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर गौरव देराश्री ने बताया था कि झोलाछाप डॉक्टरों की लिस्ट मैंने निकाल ली है लेकिन अभी तक कार्यवाही नहीं होना एक बड़ा प्रश्न चिन्ह बनकर सामने खड़ा है ।
इस विषय में नायब तहसीलदार सुनील अग्रवाल ने बताया कि ज्ञापन प्राप्त हुआ है जो की जिला कलेक्टर के नाम है जिसे तहसील कार्यालय भानपुरा से फॉरवर्ड किया गया है।









