सकल हिंदू समाज ऊंच नीच व जाति बंधन से ऊपर उठकर श्री सनातन धर्म को मजबूत करें,महंत योगी श्री प्रकाशनाथ जी महाराज अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह चौहान ने श्री सनातन धर्म मंडल की कार्यकारिणी घोषित की

By starhindinewslive@gmail.com

Published On:

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

भानपुरा नि.प्र.स्थानीय प्रेम ग्रंथ गार्डन में आयोजित श्री सनातन धर्म मंडल भानपुरा की महत्वपूर्ण बैठक में नगर भानपुरा के सर्व सकल हिंदू समाजों के अध्यक्ष जन , मार्गदर्शक मंडल, अखाड़ा प्रमुख एवं कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
बैठक को श्री इंदरगढ़ मारुति आश्रम भानपुरा व करवा खेड़ी आश्रम ताल के महंत एवं श्री सनातन धर्म मंडल के संरक्षक महंत योगी प्रकाश नाथ जी महाराज ने संबोधित करते हुए कहा कि आपसी भाई चारे, प्रेम, सद्भाव एवं सकल हिंदू समाज को संगठित व एकजुटता के साथ मजबूती प्रदान करने हेतु हम सभी को जातियों के ऊंच- नीच, बड़े – छोटे, तथा अमीरी व गरीबी के भेदभाव को दरकिनार कर आने वाले समय में धार्मिक सांस्कृतिक एवं समस्त संप्रदायों से आपसी भाईचारा प्रेम व सद्भावना को बढ़ाते हुए श्री सनातन धर्म की एकजुटता को सशक्त करने के प्रति संकल्पित होकर आगे बढ़ना होगा। महंत श्री प्रकाश नाथ जी महाराज ने कहा कि जाति समाज व राजनीति से ऊपर उठकर श्री सकल हिंदू समाज को एकजुट करना होगा।
इस अवसर पर श्री सनातन धर्म मंडल भानपुरा के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह चौहान की सहमति से नगर भानपुरा की भव्य कार्यकारिणी घोषित की गई। कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में डॉ राजेंद्र कुमार दुबे, उपाध्यक्ष पद पर भीमसेन वाधवा, निमेष तिवारी, घनश्याम बंबोरिया एवं जितेन्द्र सिंह हाड़ा को नियुक्त गया। सचिव पद पर राकेश शर्मा शालीमार, सह- सचिव पद पर राजेश बंडवाल एवं सुनील माली /गारमेंट्स, कोषाध्यक्ष पद पर हरि प्रकाश सोनी सह- कोषाध्यक्ष पद पर घनश्याम मेहर, विधि प्रमुख के पद पर एडवोकेट अंतिम तिवारी, प्रदीप वाधवा एवं संतोष पाटीदार , मीडिया प्रभारी लालचंद रुद्रवाल , अनिल कुमार नाहर, संगठन मंत्री के रूप में अशोक विश्वकर्मा एवं सुभाष बागड़ी, विशाल चौरडिया, निर्भय सिंह चंद्रावत, शीतल भूटानी, तुलसीराम राठौर एवं संजय गुर्जर तथा धर्म जागरण प्रमुख के पद पर राजेंद्र पंचोली, रमेश चंद जोशी ,मानसिंह भाटी, विश्वास वप्ता ,रामलाल चारण, विजय वाधवा, एवं जगदीश पुरोहित को लिया गया प्रवक्ता के रूप में अमरलाल गायरी एवं उत्सव प्रभारी वीरेंद्र लोहार ,वीरेंद्र गर्ग, सत्यनारायण रायकुंवर, पवन खींची, धीरज सिंह राठौड़ ,राजेश बारेशा, खेमराज बैरागी, महेश विश्वकर्मा ,मोहन माली एवं रवि टेलर को नियुक्त किया गया वहीं कार्यकारिणी के रूप में 25 सदस्यों की टीम मनोनीत की गई साथ ही अखाड़ा प्रमुख के रूप में हरिश त्रिवेदी, सुनील रुद्रवाल ,गोवर्धन माली, भारत भाना, पंकज राठौर, जितेंद्र भाना व आदित्य पंचोली को स्थान दिया गया। मार्गदर्शन मंडल में पूर्व सनातन धर्म मंडल अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद तिवारी समस्त सकल हिंदू समाज अध्यक्ष गण तथा सुरेश सेठिया, भूपेंद्र कुमार सोनी, अनिल कुमार राठौर ,अशोक कुमार भालिया ,सुरेश खटोड़, हरीश नामदेव, हरीकृष्ण मरमट, प्रेमराज पहाड़िया ,देवेंद्र सोनी, राजेंद्र कुमार गुप्ता, बाबूलाल मोदी, खेमकरण भूटानी, रास बिहारी द्विवेदी, बद्री लाल भारद्वाज, गजेंद्र सक्सेना, मनोज वाधवा एवं अर्जुन कुमार भालिया को चुना गया।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में भानु प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि हम सब मिलकर सनातन को आगे बढ़े गलत का विरोध करें अच्छे सुझावों को अंगीकार करें न्याय उचित कार्य करने में पीछे नहीं आते एवं सशक्त सनातन व संगठन को मजबूती प्रदान करें हमें प्रत्येक बस्ती से सकल हिंदू समाज के भाइयों को संगठन से जोड़ना है एवं हमारे संरक्षक महंत योगी प्रकाश नाथ जी महाराज का आशीर्वाद सभी पर बना रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व बजरंग दल जिला संयोजक पवन कुमार उपाध्याय ने किया एवं आभार लालचंद रुद्रवाल ने माना। इस अवसर पर सभी उपस्थित जनों का सहभोज आयोजित किया गया।

starhindinewslive@gmail.com

अजीमुल्ला खान, नीमच जिले के रामपुरा तहसील के छोटी खंडार गाँव के मूल निवासी हैं। 15 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएँ दे रहे अजीमुल्ला खान स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देते हैं। स्थायी पता: छोटी खंडार, रामपुरा, जिला - नीमच (मध्य प्रदेश) पत्रकारिता अनुभव: 15 वर्ष ब्लड ग्रुप: A+ (ए पॉजिटिव) संपर्क: 9179319989

Leave a Comment

Home Home E-Paper E-Paper Facebook News Facebook YouTube YouTube