रामपुरा | तहसील मुख्यालय के समीपस्थ पर चचोर ग्राम के पास ग्राम अरनिया ढाणी से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। जिससे पूरे गांव में मतमी सन्नाटा पसर गया है मिली जानकारी के अनुसार अरनिया निवासी जैतराम मीणा की बेटी वह रामचंद्र की पत्नी कचरी बाई डूब क्षेत्र में कपड़े धोने गई जहाँ पानी में डूबने से दोनों की मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम अरनिया ढाणी निवासी जेतराम रावत मीणा की 14 वर्षीय पुत्री पायल और रामचंद्र मीणा की पत्नी 45 वर्षीय बहू कचरीबाई डूब क्षेत्र में कपड़े धोने के लिए गई थीं। इसी दौरान अचानक गहरे पानी में जाने से दोनों डूब गईं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए रामपुरा सिविल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर अभिषेक चौहान ने परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा वही रामपुरा पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद ग्राम अरनिया ढाणी में शोक की लहर है। अंचल में अशोक की लहर
ब्यूरो रिपोर्ट,, दशरथ माली चचोर









