नीमच पुलिस का बड़ा एक्शन: 108 गुंडे, निगरानीशुदा और पूर्व अपराधियों की थानों में परेड

By starhindinewslive@gmail.com

Published On:

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

एसपी राजेश व्यास की सख्त चेतावनी
नीमच। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन में जिलेभर में विशेष अभियान चलाकर गुंडों, निगरानीशुदा व्यक्तियों और पूर्व अपराधियों की थाना स्तर पर परेड कराई गई।
रविवार को जिले के सभी पुलिस थानों एवं चौकियों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान, एसडीओपी जावद रोहित राठौर तथा एसडीओपी मनासा निकीता सिंह के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान कुल 108 गुंडों, निगरानीशुदा व्यक्तियों एवं पूर्व अपराधियों को थाना/चौकी बुलाकर उनकी उपस्थिति दर्ज कराई गई। पुलिस द्वारा उनकी गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए डोजियर भरवाए गए और सत्यापन की प्रक्रिया भी पूरी की गई।
पुलिस अधिकारियों ने संबंधित व्यक्तियों को भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की स्पष्ट एवं सख्त चेतावनी दी। प्रशासन का कहना है कि ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे ताकि जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण बनाया जा सके।
एसपी राजेश व्यास ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि अपने आसपास होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम 07423-228000 / 7049101042 अथवा नजदीकी पुलिस थाने को दें और सुरक्षित समाज निर्माण में पुलिस का सहयोग करें।

starhindinewslive@gmail.com

अजीमुल्ला खान, नीमच जिले के रामपुरा तहसील के छोटी खंडार गाँव के मूल निवासी हैं। 15 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएँ दे रहे अजीमुल्ला खान स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देते हैं। स्थायी पता: छोटी खंडार, रामपुरा, जिला - नीमच (मध्य प्रदेश) पत्रकारिता अनुभव: 15 वर्ष ब्लड ग्रुप: A+ (ए पॉजिटिव) संपर्क: 9179319989

Related Posts

Leave a Comment

Home Home E-Paper E-Paper Facebook News Facebook YouTube YouTube