मादक पदार्थ विरोधी अभियान जारी रखते हुए पुलिस थाना रतनगढ की टीम ने आरोपी के कब्जे से 03 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम व एक आरोपी पकडने मे मिली सफलता प्राप्त की है।
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध प्रदेश व्यापी नशाविरोधी अभियान के तहत श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक महोदय रतलाम रेंज रतलाम श्री निमिष अग्रवाल, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला नीमच श्री राजेश व्यास व श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री नवलसिंह सिसौदिया एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय जावद श्री रोहित राठौर के मार्गदर्शन में थाना रतनगढ की पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत कुल 03 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम सहित 01 आरोपी को पकडने में सफलता प्राप्त की है।
दिनांक 29.05.2026 को दौराने रोडगश्त रतनगढ घाट के ऊपर नीमच सिंगोली रोड नटखट बालाजी मन्दिर के सामने आम रोड रतनगढ पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी शान्तिलाल पिता छोटूलाल भील उम्र 21 साल निवासी मोल्डियों की झोपडिया ग्राम गुजरों की मोरवन पुलिस थाना जावदा जिला चित्तौडगढ (राजस्थान) के कब्जे से कुल 03 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम बरामद किया गया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बरामद अफीम को एनडीपीएस अधिनियम 1985 की प्रासंगिक प्रावधानों के तहत जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में आगे की जांच प्रक्रिया जारी है।
जप्त मश्रुका :-
- 03 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम किमती 15 लाख रुपये।
- एक वीवो कम्पनी का एण्ड्राईड मोबाईल किमती 07 हजार रुपये
- गिरफ्तार आरोपी :-
शान्तिलाल पिता छोटूलाल भील उम्र 21 साल निवासी मोल्डियों की झोपडिया ग्राम गुजरों की मोरवन पुलिस थाना जावदा जिला चित्तौडगढ (राजस्थान)
नोटः- उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भूरालाल भाबर थाना प्रभारी रतनगढ व उनकी टीम की महत्वपूर्ण भुमिका रही।









