मंदसौर। पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20 किलोग्राम अवैध ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन में नई आबादी पुलिस थाना व साइबर सेल की टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली। इस दौरान आरोपियों के पास से करोड़ों रुपये मूल्य की ब्राउन शुगर बरामद हुई। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त 2 चार पहिया वाहन (सुजुकी एस-क्रॉस और हुंडई क्रेटा) तथा 7 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 35.5 लाख रुपये आंकी गई है।
पकड़े गए आरोपियों में इंदौर के हेमंत वर्मा व मोना सेन तथा राजस्थान (प्रतापगढ़) के राहुल मीणा, सुभाष गुर्जर और जितेंद्र मीणा शामिल हैं। वहीं एक आरोपी अजीज उर्फ एजाज फरार है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उनके नेटवर्क और वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़ बड़ी खबरमंदसौर में 20 किलो ब्राउन शुगर के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार
By starhindinewslive@gmail.com
Published On:









