*रंगों के त्योहार पर खुशियों की बौछार…. बोले बुरा ना मानो होली है..

By starhindinewslive@gmail.com

Published On:

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

-*रंगों के त्योहार पर खुशियों की बौछार…. बोले बुरा ना मानो होली है…….. रंगों की मस्ती में मस्त होकर झुमे*——-**********सुबह से शाम तक उड़ा शांति और सद्भाव का रंग*–

-दशरथ माली –

चीता खेड़ा – 4 मार्च। रंगों के पर्व होली की उमंग में पूरा अंचल बुधवार को रंग गुलाल की मस्ती और हर्ष के रंग और खुशी में डूबा नजर आया।परम्परा, प्रतिष्ठा और अनुशासन का त्योहार उमंग और उल्लास के साथ अंचल में धूमधाम से मनाया। छोटे-छोटे बच्चे हाथों में रंग की बोतलें और पिचकारियां लेकर गली मौहल्ले में दौड़ते बुरा न मानों होली हे……..कुर्राटिए लगाते हुए दिखाई दिए। कहीं तिलक होली का सिलसिला चला तो कहीं रंगीन चेहरों से मस्तानों की टोलियां तो कहीं कपड़ा फाड टोली ने एक दूसरे के कपड़े फाड़ कर थिरके। कपड़ा फाड़ होली बस स्टैंड पर जमकर बनाई गई। मित्रों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी और सेल्फी पोज लेकर इस पल को यादगार बनाया।पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह अर्ल्ट मोड़ पर नजर आया और सुरक्षा दृष्टि के मद्देनजर पुख्ता इंतजाम किए गए। अंचल में रंगों का त्योहार उमंग, उत्साह और सादगी के साथ धूमधाम से बुधवार को मनाया गया। होली की दस्तक के साथ ही गांव का बाजार रंगों और पिचकारियों व गुलाल की सजी कतारें राहगीरों को आकर्षित कर रही थी। ग्रामीणों ने गुलाल लगाकर एक दूसरे को रंग लगाकर भाईचारे का संदेश दिया। अल सुबह से ही युवा रंग-बिरंगे रंगों से रंगे- पुते होली की मस्ती में नजर आए। छोटे-छोटे बच्चे गली मौहल्ले में एक दूसरे के घरों में पहुंचकर रंग और गुलाल आपस में मलते- रगड़ते नजर आए। युवतियां व महिलाएं भी पीछे नहीं रही।धुलेंडी पर ग्रामीण क्षेत्र के कई प्रमुख गांव के गली -मोहल्ले में बच्चों ,महिलाओं व पुरुषों ने होली खेली। धुलेंडी पर इस बार हनुमान गदा, त्रिशूल और सांप की बीन जैसी डिजाइन वाली पिचकारियां पहली बार ग्रामीणों के बाजार में आई, जिससे खासा आकर्षण बटोरा।शावर स्टाइल पिचकारी, कार्टून केरेक्टर,प्रेशर पंप वाली पिचकारियां बच्चों को खूब भाई। इस दौरान गांव में शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर गांव में विभिन्न चौराहों पर पुलिस की टुकड़ी टू-व्हीलर वाहन पर गली -कुचियों में गस्त करती रही।

ब्यूरो रिपोर्ट,, दशरथ माली

अज्जीमुल्ला खान,, दशरथ माली

9179319989…7582066951

starhindinewslive@gmail.com

अजीमुल्ला खान, नीमच जिले के रामपुरा तहसील के छोटी खंडार गाँव के मूल निवासी हैं। 15 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएँ दे रहे अजीमुल्ला खान स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देते हैं। स्थायी पता: छोटी खंडार, रामपुरा, जिला - नीमच (मध्य प्रदेश) पत्रकारिता अनुभव: 15 वर्ष ब्लड ग्रुप: A+ (ए पॉजिटिव) संपर्क: 9179319989

Leave a Comment

Home Home E-Paper E-Paper Facebook News Facebook YouTube YouTube