2,6,2026
गरोठ। चम्बल नदी के उमरिया से लोटवास मगरा घाट के बीच संचालित मोटर बोर्ड स्टीमरों का एसडीएम राहुल चौहान ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पूर्व में जारी सुरक्षा निर्देशों का पूर्ण पालन नहीं पाया गया।सुरक्षा व्यवस्थाओं में कमी मिलने पर एसडीएम ने तत्काल प्रभाव से मोटर बोर्ड स्टीमरों के संचालन पर रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों एवं व्यवस्थाओं की पूर्ति होने के बाद ही संचालन की अनुमति दी जाएगी।प्रशासन की इस कार्रवाई से स्टीमर संचालकों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट,, दशरथ माली







