“नीमच जिले के रामपुरा में मिली दुर्लभ जंपिंग स्पाइडर Chrysilla volupe, जैव-विविधता अध्ययन में महत्वपूर्ण उपलब्धि”

By starhindinewslive@gmail.com

Published On:

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

मध्य प्रदेश के नीमच जिले के रामपुरा क्षेत्र से दुर्लभ जंपिंग स्पाइडर Chrysilla volupe (Karsch, 1879) का पहला फोटोग्राफिक रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। मध्य प्रदेश में पहली बार इस मकड़ी को रिपोर्ट किया गया है। यह खोज क्षेत्र में पायी जाने वाली मकड़ियों की प्रजातीय विविधता एवं राज्य की समृद्ध जैव विविधता को और अधिक प्रमाणित करती है।
Chrysilla volupe परिवार Salticidae (जंपिंग स्पाइडर) की एक आकर्षक प्रजाति है, जो अपने चमकीले और इंद्रधनुषी रंगों के कारण आसानी से पहचानी जाती है। नर मकड़ी के शरीर पर लाल, नारंगी, नीले तथा सुनहरे रंगों की धात्विक चमक दिखाई देती है, जो इसे विश्व की सबसे सुंदर जंपिंग स्पाइडर प्रजातियों में शामिल करती है।
हाल ही में रामपुरा क्षेत्र में एक फील्ड सर्वेक्षण के दौरान शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामपुरा के डॉ. लखन कुमार यादव ने इस दुर्लभ प्रजाति की मकड़ी को देखा और उसका फोटोग्राफिक दस्तावेजीकरण किया। मकड़ी की पहचान तथा उसके टैक्सोनोमिक वर्गीकरण में फाउंडेशन फॉर इकोलॉजिकल सिक्योरिटी (FES) के श्री मनोहर पवार ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। विशेषज्ञों द्वारा पुष्टि के बाद यह रिकॉर्ड क्षेत्र से Chrysilla volupe का पहला फोटोग्राफिक रिकॉर्ड माना गया। इसे “मुनिस एंटोमोलॉजी एंड जूलॉजी” नामक साइंटिफिक पत्रिका ने प्रकाशित किया है।

starhindinewslive@gmail.com

अजीमुल्ला खान, नीमच जिले के रामपुरा तहसील के छोटी खंडार गाँव के मूल निवासी हैं। 15 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएँ दे रहे अजीमुल्ला खान स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देते हैं। स्थायी पता: छोटी खंडार, रामपुरा, जिला - नीमच (मध्य प्रदेश) पत्रकारिता अनुभव: 15 वर्ष ब्लड ग्रुप: A+ (ए पॉजिटिव) संपर्क: 9179319989

Leave a Comment

Home Home E-Paper E-Paper Facebook News Facebook YouTube YouTube